शराफत की वजह से हार गए राज्यसभा चनाव : मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे अपनी गलती के साथ इंटेलिजेंस का भी बताया फैलियर

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी की हार की जिम्मेदारी भी ली है। केंद्रीय आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश में उठे सियासी बवाल को थामने के लिए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को यहां भेजा था। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सियासी उठापटक को थामने के लिए यहां पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह शराफत में रहे और इसी वजह से राज्यसभा चुनाव में हार हो गई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे अपनी गलती के साथ इंटेलिजेंस का भी फैलियर बताया। सीएम सुक्खू ने कहा कि उनके खिलाफ षडयंत्र करने की कोशिश की गई। जब वह विधानसभा में अपने चेंबर के अंदर बैठे थे तो उनके इस्तीफे की खबरें फैलाने की कोशिश की गई, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें इसलिए फैलाई जा रही थी, ताकि बजट पास करते हुए बहुमत काम हो जाए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के बागी विधायक जनता का विश्वास जीतकर कांग्रेस की टिकट पर आए थे और अब वह जनता को फेस नहीं कर सकेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके यह अयोग्य विधायक उनके बड़े और छोटे भाई हैं। ऐसे में अगर वह वापस आना चाहते हैं, तो कांग्रेस के विचारधारा से जुड़ सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 जुलाई। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा हरोली स्थित प्रो. सिम्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय में बैठेंगे एचएएस अधिकारी, फाइलों में देरी बड़ा भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ऐसे पदों का अध्ययन कर रही है, जहां पर एचएएस अधिकारी ज्यादा अच्छे ढंग से सेवाएं दे सकें। कहा कि एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर में दाखिले का सुनहरा अवसर : होटल प्रबंधन के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभरा है आईएचएम हमीरपुर

एनसीएचएमसीटी नोएडा और जेएनयू द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जाती डिग्री एएम नाथ।  हमीरपुर 08 जुलाई। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है और होटल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की – कन्या व बाल स्कूल धर्मशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000...
Translate »
error: Content is protected !!