दर्दनाक सड़क हादसा- भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास : पत्थर गिरने से बाइक सवार ज्वाली के व्यक्ति की मौत 

by
एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास बुधवार को अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र किक्कर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गांव व डाकघर भरमाड़ तहसील ज्वाली के रूप में हुई है।
कुलदीप भरमौर से चम्बा की तरफ जा रहा था इस दौरान जैसे ही वह दुर्गेठी घार के समीप पहुंचा तो उपर सूखे में ही भारी भरकम मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में उसकी मोटर साइकिल आ गई तथा उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  थाना प्रभारी भरमौर अंकुश डोगरा अपनी टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को 6.50 करोड़ रुपये जारी: डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूरी सिंह संग्रहालय में चम्बा रुमाल की प्रदर्शनी एवं कार्यशाला शुरू 

एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च :   क्यूरेटर भूरी सिंह संग्रहालय नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मार्च से संग्रहालय के सभागार में   जिला की प्रसिद्ध कलाकृति चम्बा रुमाल को लेकर छह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 से 40 लाख रुपए की साल में कर रहे कमाई : सुनील ने कृषि वैज्ञानिक बनने का सपना छोड़ शुरू किया मशरूम का कारोबार

ज़िला कांगड़ा में 500 इकाईयों में सालाना हो रहा 3 हज़ार मीट्रिक टन मशरुम का उत्पादन। जोगिंद्रनगर : युवा पीढ़ी खेतीबाड़ी के व्यवसाय से विमुख होकर सरकारी नौकरी की तरफ दौड़ रही है वहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह ने रण कौशल से बहुत कम उम्र में एक ऐसे शानदार और बड़े साम्राज्य का गठन कर डाला था — शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को उनकी जयंती पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से कोटि कोटि नमन

शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 12 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। चेचक ने एक आंख छीन ली, पढ़ने-लिखने का खुद को मौका नहीं मिला लेकिन शिक्षा के पुजारी थे।...
Translate »
error: Content is protected !!