दर्दनाक सड़क हादसा- भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास : पत्थर गिरने से बाइक सवार ज्वाली के व्यक्ति की मौत 

by
एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास बुधवार को अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र किक्कर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गांव व डाकघर भरमाड़ तहसील ज्वाली के रूप में हुई है।
कुलदीप भरमौर से चम्बा की तरफ जा रहा था इस दौरान जैसे ही वह दुर्गेठी घार के समीप पहुंचा तो उपर सूखे में ही भारी भरकम मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में उसकी मोटर साइकिल आ गई तथा उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  थाना प्रभारी भरमौर अंकुश डोगरा अपनी टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बंगाणा ने निकाली कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली

ऊना 9 मार्च: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर दस्तक मुफ्त कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में 202 रूट घटकर 115-120 पर सिमटे, 222 की जरूरत और 49 मैकेनिकल स्टाफ से चल रहा काम

पुराने टायरों के ढेर से कबाड़ बना एचआरटीसी वर्कशॉप, जय सिंह ने खोली सरकार की पोल एएम नाथ। चंबा : मिंजर मेले के बहाने चंबा पहुंचकर जनता का स्वागत स्वीकार करने के बाद अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को उल-जलूल फैसले लेने की आदत : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में रोस्टर के नाम पर शक्तियों का दुरुपयोग कर रही सरकार एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर पंचायत चुनाव के रोस्टर में किए गए बदलावों को लेकर भाजपा विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित

एडीएम ने मुख्य सचिव को दी विस्तृत जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने शीत ऋतु के दौरान आवश्यक तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!