दर्दनाक हादसा : शिमला में नए साल के आगमन पर दर्दनाक हादसा,चंबा निवासी समेत तीन की मौत

by
शिमला : पूरे देश भर में जहां लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं वहीं शिमला में एक परिवार अपने घर पर मातम मना रहा है। दरअसल राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर चार दोस्त रामपुर की ओर जा रहे थे। घटना बीते दिन देर रात की है जब नए साल का जश्न मना कर चारों दोस्त घर की ओर जा रहे थे तो इस दौरान खनोटू नामक स्थान पर पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार में योगादत पुत्र ब्रह्मानंद गांव व डाकघर डांनसा तहसील रामपुर जिला शिमला, ओंकार जो गाड़ी चला रहा था जिला चंबा, प्रकाश चंद नेगी पुत्र फियान दास गांव खनोटु डाकघर तकलेच तहसील रामपुर जिला शिमला, महावीर पुत्र सुभाष चंद्र गांव करदाल डाकघर आनंत तहसील सलूनी जिला चंबा सवार थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव बीतते ही प्यारी बहना सम्मान निधि में लोगों से रिकवरी की पैंतरेबाज़ी कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने मातृशक्ति से लेकर किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ वादा करके धोखा दिया एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि चुनाव ख़त्म होते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिड़कमार में आयूषमान आरोग्य शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केवल पठानिया – दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

एएम नाथ। धर्मशाला, 21 अक्तूबर। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग गांव देहात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने को लेकर प्रशिक्षु चिकित्सकों ने किया मंथन : डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन आयोजित*

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 अगस्त। डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में आयोजित प्रथम राज्य-स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में नवाचार के साथ उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए गहन मंथन किया तथा नए उपचारों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का किया नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के शुभारंभ : लोकसभा की चारों सीटें भारी बहुमत के साथ जीतेगी भारतीय जनता पार्टी – जयराम ठाकुर

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुटकर में मण्डी संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बल्ह विधानसभा के गुटकर...
Translate »
error: Content is protected !!