महिला एएसआई को जमानत देने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया इन्कार : डेटिंग एप से लोगों को फंसाने, होटल में बुलाने और फिर दुष्कर्म का फर्जी मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली करने के मामले में आरोपी

by

चंडीगढ़  : हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय समाज अक्सर सांस्कृतिक ताने-बाने के चलते महिला के कहे पर भरोसा करता है जबकि कुछ गलत इरादे वाली महिलाएं इसका फायदा उठाती हैं और इसे हथियार की तरह इस्तेमाल करती हैं। डेटिंग एप से लोगों को फंसाने, होटल में बुलाने और फिर दुष्कर्म का फर्जी मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली करने के मामले में आरोपी महिला एएसआई को जमानत देने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया है। जमानत याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि हनीट्रैप देश की सुरक्षा और सामाजिक ताने बाने को बड़ा खतरा है और ऐसे मे याची को राहत नहीं दी जा सकती।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पुलिस अधिकारी होने पर याची पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को अपराध से बचाने का दायित्व था। इसके विपरीत याची हनी ट्रैपिंग गिरोह की सदस्य बन गई और लोगों को परेशान करने लगी। शिकायतकर्ता को डराया कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो यौन अपराध मामले में फंस जाएगा। आजकल इंटरनेट के उपयोग से लोग सामाजिक आवश्यकता को पूरा करना चाहते हैं और कुछ कुख्यात तत्वों का शिकार हो जाते है। ये लोग वास्तविक संबंध बनाने के बहाने, उत्पीड़न के माध्यम से मौद्रिक लाभ का लक्ष्य रखते हैं और जबरन वसूली करते है। महिलाओं पर समाज भरोसा करता, मगर गलत इरादे वाली इसका फायदा उठाती हैं   हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय समाज अक्सर सांस्कृतिक ताने-बाने के चलते महिला के कहे पर भरोसा करता है जबकि कुछ गलत इरादे वाली महिलाएं इसका फायदा उठाती हैं और इसे हथियार की तरह इस्तेमाल करती हैं। ऐसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित व्यक्ति अपनी गरिमा और कड़ी मेहनत से अर्जित प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए न्याय प्रणाली से आशा रखता है।

                             हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हम ऐसे समाज को स्वीकार करना चाहते हैं जहां एक लोक अधिकारी अपने नागरिकों के कल्याण की रक्षा करने की बजाय, पैसे के बदले में अपराधियों को सहायता प्रदान करता हो। हमारे समाज में, जब किसी पुरुष पर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का आरोप लगाया जाता है तो कानूनी और सामाजिक दोनों ही परिणाम बहुत भयावह होते हैं। दाग के कारण व्यक्ति अपने सम्मान को बनाए रखने में असमर्थ बन जाता है जो उसे अवसाद या आत्महत्या की ओर ले जा सकता है। ये दुष्प्रभाव ही हैं जो हैनी ट्रैप जैसे काम में लगे लोगों के लिए आदर्श वातावरण बनाते हैं।

 मामला यह था :  याचिका दाखिल करते हुए गुरुग्राम निवासी मुनेश देवी ने हाईकोर्ट को बताया कि उसके खिलाफ 6 जून 2023 को गुरुग्राम के फारुखनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार याची ऑनलाइन डेटिंग ऐप से लोगों को फंसाती थी और उन्हें मिलने होटल में बुलाती थी। होटल पहुंचने पर आए व्यक्ति पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप लगाकर पैसों की मांग करती थी।  पैसा नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी देती थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कई सह आरोपियों को और नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देती थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कई लोगो को गिरफ्तार किया व याची की तलाश कर रही है। याची ने कहा कि वह जांच में शामिल होना चाहती है लेकिन उसे गिरफ्तार न किया जाए जबकि सरकार ने गहन जांच के लिए गिरफ्तारी को जरूरी बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस हर गतिविधि पर रखेगी पैनी नजर : बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को बनाया जाएगा मजबूत: डीसी

उपायुक्त ने इंदौरा में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा। पुलिस चेकपोस्ट तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण इंदौरा(धर्मशाला)  3 अप्रैल: उपायुक्त हेम राज बैरवा ने आज मंगलवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब...
article-image
पंजाब

CM Di Yogshala’ Playing a

Hoshiarpur/ June 21/Daljeet Ajnoha : On the occasion of the 11th International Yoga Day, a grand district-level event was organized today at the Police Line Ground, Hoshiarpur, under the banner of ‘CM Di Yogshala’....
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी का 29वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सफल : 92 यूनिट रक्त एकत्रित, 270 लोगों ने ली निशुल्क न्यूरोथेरेपी सेवा

बीबीएन, 18 अप्रैल । तारा : सामाजिक सरोकारों को सशक्त करते हुए नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम पंचायत साईं स्थित रूहानी सत्संग भवन में 29वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच (न्यूरोथेरेपी) शिविर सफलतापूर्वक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीपावली के दिन 12 नवंबर को HRTC लोकल रूट पर शाम 5 बजे के बाद बस नही चलाएगा : HRTC

सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि दीपावली के दिन 12 नवंबर को HRTC लोकल रूट पर शाम 5 बजे के बाद बस नही चलाएगा जिन लोकल बसों का रूट शाम 5 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!