परिवार के तीन सदस्यों की लाशें और एक कुत्ते की भी लाश बरामद : पहले माता बाद फिर कुत्ते और बेटी को गोली मार कर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

by

बरनाला :  बरनाला संघेडा रोड ठीकरी वाला चौक के नजदीक बनी राम राज्य कॉलोनी की कोठी नंबर 353 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाशें और एक कुत्ते की लाश बरामद हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

इस घटना से पूरी कॉलोनी में मातम छा गया है। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ कि यह आत्महत्या हैं या हत्या। लाशों में एक व्यक्ति, उसकी माता और उसकी पुत्री की लाश है जबकि चौथी लाश कुत्ते की है। जानकारी के मुताबिक लड़की कनाडा में रहती थी और छुट्टियां के दौरान पंजाब अपने घर आई हुई थी। व्यक्ति की पहचान कुलबीर सिंह, लड़की निमृत कौर और कुलबीर सिंह की माता बलवंत कौर के रूप में हुई है। बताते चलें कुलबीर सिंह पत्नी दूध लेने के लिए बाजार गई हुई थी।

जब वह दूध लेकर घर वापस आई तो घर का गेट अंदर से बंद था। उसने कॉलोनी के चौकीदार को बुलाया और दीवार फांद कर अंदर जाकर उसने गेट खोला अंदर जाकर दखा तो एक कमरे में कुलबीर सिंह की और उसकी बेटी निमरत कौर की लाश पड़ी थी और दूसरे कमरे में उसकी माता ओर पालतू कुत्ते की लाश मिली।

वारदात में जो असलाह बरामद हुआ है। उसके बारे में पुलिस की तफदीश जारी है। मौके पर थाना सिटी एक के मुखी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीमों के साथ जांच शुरू कर दी है। परिवार में केवल चार सदस्य ही थे। डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया अभी तक की जांच में पता चला है कि कुलबीर सिंह लंबे समय मानसिक तौर पर बीमार चल रहे थे। उसने पहले अपनी माता बाद में अपने कुत्ते और बेटी को गोली मार कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में ले जाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना से हुई मौत की महिला के गायव हुए सोने के आभूषण दिलाने के लिए डीसी होशिशरपुर से किया आग्राह

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव टिब्बियां की सिन्नों  की कोरोना वायरस की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते गत दिनों रजिंद्र अस्पताल पटियाला में मौत हो गई थी। आज उसके सिन्नों के पति सुच्चा सिंह...
article-image
पंजाब

 तीसरे चरण के मतदान में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया – भाजपा के जुमलों से हटकर, जनकल्याण पर केंद्रित है कांग्रेस की सोच: मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 7 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा के जुमलों से हटकर कांग्रेस की सोच जनकल्याण पर केंद्रित है, जो...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाया चंडीगढ़ के लिए मेट्रो का मुद्दा

अंबाला से कुराली और लांडरां से पिंजौर तक एमआरटीएस स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से 25,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग चंडीगढ़, 11 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!