दसूहा पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च आप्रेशन में 22 हजार लीटर लाहन व 80 लीटर अवैध शराब बरामद

by

आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा में आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया मामला
होशियारपुर, 15 फरवरी:
एस.एस.पी. श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव अक्की टुंडा में एक व्यक्ति सवरन निवासी भैणी मियां खां जिला गुरदासपुर व उसके एक साथी की ओर से अवैध शराब की तस्करी करने के लिए व शराब लोगों को पिलाने के लिए भ_ियां लगा कर बड़े स्तर पर अवैध शराब तैयार की जा रही है।
एस.एस.पी ने बताया कि गुप्त सूचना पर फौरी कार्रवाई करते हुए डी.एस.पी दसूहा रणजीत सिंह व थाना प्रभारी दसूहा के नेतृत्व पुलिस कर्मचारियों की रेड टीम तैयार कर उक्त स्थान पर सर्च आप्रेशन चलाया गया। इस सर्च आप्रेशन के दौरान पुलिस को देखकर अवैध शराब तैयार करने वाले उक्त दोनों आरोपी नाव पर भागने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने 22 हजार लीटर लाहन, 80 लीटर अवैध शराब, 11 तिरपालें, 2 शराब बनाने वाले बर्तन बरामद कर आरोपी सवरन व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना दसूहा में मामला दर्ज कर लिया है। एस.एस.पी ने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस की ओर से इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं को नैतिक मूल्यों की दी जानकारी

गढ़शंकर, 16 मार्च : आज डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में रैड आर्टस पंजाब द्वारा नुक्कड़ नाटक ‘वहिंगी’ खेला गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल इंदर कौर के नेतृत्व में इस नाटक के माध्यम से...
article-image
पंजाब , हरियाणा

देह व्यापार के आरोप में होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने 9 लोगों को किया काबू

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के किशनगढ़ स्थित निजी  होटल पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के...
पंजाब

तीज़ केवल एक त्योहार नहीं, हमारी मातृशक्ति, संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्माः डा. बलजीत कौर

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब की ओर से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में आज गोल्डन हैरीटेज रिज़ॉर्ट, टांडा रोड, होशियारपुर में राज्य स्तरीय ‘त्रिंझणां तीज़ मेला-2025’ का भव्य आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!