बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन योजना का लाभ बढ़ाकर 75 हजार रूपये किया जाएगा : सुखबीर सिंह बादल

by

आम आदमी पार्टी ने टिकट बेचे और पटियाला जिले में बेचे गए टिकट का उदाहरण दिया, जिसमें घोषित अपराधी को सनौर सीट और एक ड्रग माफिया को घनौर सीट का पुरस्कार शामिल है

घनौर/15फरवरी: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब में शिअद-बसपा गठबंधन सरकार आने के बाद से सामाजिक भलाई योजनाओं मे बढ़ोतरी होगी और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन योजना का लाभ बढ़ाकर 75 हजार रूपये किया जाएगा।

पार्टी उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पक्ष में यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए एक अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘ हम सभी रदद किए गए नीले कार्डों को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन्हे कांग्रेस सरकार ने रदद कर दिया ताकि यह सुनिश्ति हो सके कि कमजोर वर्गों के लिए रियायती राशन उपलब्ध हो सके। उन्होने यह भी घोषणा की कि गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला मुख्यिा को 2000 रूपये प्रति माह का भत्ता मिलेगा और सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 400 यूनिट मुफ्त प्रदान की जाएगी।

आम आदमी पार्टी की निंदा करते हुए सरदार बादल ने पंजाबियों से इसके झूठे प्रचार से लोगों को सावधान रहने की अपील की। उन्होने काह कि पंजाबियों ने 2017 में आप पार्टी को एक मौका दिया , लेकिन लोगों के लिए लड़ने के बजाय इसके बीस में से 11 विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होने कहा, ‘‘ पंजाबी ऐसी पार्टी पर फिर कभी भरोसा नही कर सकते’’।

सरदार बादल ने बताया कि कैसे आप पार्टी ने अपने सभी टिकट बेचे हैं। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह कहने का शौक है कि वह आम लोगों को टिकट देगी, लेकिन उसने 117 में से 65 टिकट राजनीतिक दलबदलुओं को दिए है। पटियाला शहर और सनौर से दलबदलुओं को टिकट देने के अलावा पार्टी ने एक घोषित अपराधी को पार्टी का टिकट दिया है। उन्होने यह भी साबित करने के लिए तस्वीरें दिखाई कि आप पार्टी के एक स्थानीय उम्मीदवार गुरलाल घनौर को ड्रग माफिया के साथ मिलीभगत है। उन्होने कहा कि ‘‘ आप अपने हितों की रक्षा के लिए ऐसे नापाक तत्वों पर कैसे भरोसा कर सकतें है’’।

अकाली दल ने यह भी बताया कि कैसे आप पार्टी ने दिल्ली में किए गए एक भी वादे को पूरा नही किया है। उन्होने कहा कि आप पार्टी ने पिछले आठ साल से दिल्ली में किसी भी महिला को एक रूपया तक नही दिया है, जबकि वह पंजाब की सभी महिलाओं को एक हजार रूपया प्रति माह देने का वादा कर रही है। उन्होने कहा कि इसी तरह दिल्ली के लोगों को कथित तौर पर 200 यूनिट प्रति माह बिजली मुफ्त बिजली की सुविधा पहले से ही दिखावा साबित हुई है , क्योंकि उपभोक्ताओं से पूरे बिल के लिए शुल्क लिया जा रहा है, यहां तक कि उनहोने निर्धारित सीमा से एक यूनिट अधिक खपत होने पर पूरा बिल लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि इसी तरह अरविंद केजरीवाल पंजाब में सभी ठेके पर रखे कर्मचारियों को नियमित करने का वादा कर रहे हैं, यहां तक कि उन्होने रिकॉर्ड में कहा था कि अगर उनकी सेवाओ ंको नियमित किया गया तो ठेके पर रखे कर्मचारी काम नही किया। ‘‘ आप ऐसे व्यक्ति द्वारा किए गए वादों पर कैसे भरोसा कर सकते हैं?।
अकाली दल पंथ का सच्चा प्रतिनिधि है, कहते हुए सरदार बादल ने कहा ‘‘ हमने हमेशा आपके हितों की रक्षा की है। हमने हमेशा किसानो को मुफ्त बिजजी देने , राज्य को बिजली सरप्लस करने, बुढ़ापा पेंशन, शगुन योजना और आटा दाल स्कीम शुरू करने की अपनी सभरी प्रतिबद्धतााअें को पूरा किया है , तथा भविष्य में भी हम आपसे किए गए सभी वादों को लागू करेंगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मलोट रोड पावर हाऊस के बाहर ओवरब्रिज के निकट चलाया, दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोड की सफाई

अबोहर I स्वच्छता सर्वेक्षण में अबोहर का नाम सबसे गंदे शहरों में आने के बाद अबोहर विकास प्रभारी व सफाई दूत संदीप जाखड़ ने अबोहर के माथे पर लगे इस कलंक को मिटाने का...
article-image
पंजाब

Samagams to Mark Amrit Dhara

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : A special meeting of the All India Adi Dharma Mission (Regd.) was held in Ludhiana under the leadership of national president Sant Satwinder Hira. Active mission leaders from across Punjab attended...
article-image
पंजाब

ईडी के जालंधर दफ्तर में विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों हुए पेश

जालंधर : पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आए जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों...
Translate »
error: Content is protected !!