दसोरा माजरा व रामपुर जंगी समेत आठ टीमों ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

by

रविवार को होंगे क्वार्टर फाइनल मैच, विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार नकद पुरस्कार

विधायक राम कुमार ने प्रतियोगिता का कराया शुभारंभ

बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) :यूथ क्लब दसोरा माजरा की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान दसोरा माजरा, रामपुर जंगी, मधाला, डूमनवाला, अमरावती, हरियाणा की कौना व पंजाब की मलोवा व जिंदबेडी टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा व हिमचाल की 32 टीमें भाग ले रही है।

क्लब के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने बताया कि रविवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार व ट्राफी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्लब ने यह मैदान अपने प्रयासों से बनाया है। यहां के युवाओं के पास अपना मैदान नहीं था। सभी युवाओ ने एकजुट कर जमीन को मैदान का रूप दिया है। उन्होंने दून के विधायक राम कुमार से यहां पर स्टेडियम का निर्माण करने की मांग की है। जिससे युवा खेल में हिस्सा लेते रहे और सरकार की नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम भी सफल हो सके।
प्रतियोगता का दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद प्रतियोगिता का शुरू कराया। विधायक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।
उन्होंने कहा कि यह खेल मैदान यूथ क्लब दसोरा माजरा ने अपने प्रयासों से विकसित किया गया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राउंड में शेड एवं मंच निर्माण कार्य सीएसआर के माध्यम से करवाया जाएगा। साथ ही मैदान के सौंदर्यकरण के लिए वन विभाग की ओर से मैदान के किनारों पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे तथा मैदान में फेंसिंग की जाएगी, ताकि खेल के दौरान गेंद बाहर न जाए और खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। विधायक ने यूथ क्लब को प्रोत्साहन स्वरूप अपनी ओर से 5 हजार रुपए राशि देने की भी घोषणा की। इस मौके पर पंचायत के पूर्व प्रधान अच्छरपाल कौशल, क्लब के प्रधान रविंद्र ठाकुर, गौरव ठाकुर, लवली, पिंकू, काला सिंह समेत क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।

कैप्शन:दून के विधायक राम कुमार दसोरा माजरा में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में हथियार कल्चर पर डीसी को दो टूक निर्देश….जिला में पनपते हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद, कानून से खिलवाड़ करने वालों से पूरी कड़ाई से निपटें : मुकेश अग्निहोत्री

*उपमुख्यमंत्री ने हरोली खड्ड पर 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’ का किया लोकार्पण* *बोले… हरोली विस में चल रहे सवा दो सौ करोड़ के सड़कों- पुलों के काम* रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीएमसी की सीए भंडारण क्षमता दो साल में हुई दोगुनी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सक्षम नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की नियंत्रित वातावरण भंडारण (सीए स्टोर) क्षमता को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी ने किया होटल में चिट्टे का नशा : फिर आपस में लड़े, कमरे के अंदर का नजारा देख पंजाब पुलिस के उड़े होश

जीरकपुर :  पंजाब के जीरकपुर के एक होटल में देर रात पुलिस ने एक युवा दंपति को हेरोइन (चिट्टा) पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामला तब सामने आया जब रमाडा होटल प्रबंधन ने...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
Translate »
error: Content is protected !!