कैलुआ गांव में एक झोपड़ी में लगी आग : झुलसकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

by

ऊना :  ऊना  जिले के कैलुआ गांव में एक झोपड़ी में लगी आग में झुलसकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई।  अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में सुमित्रा देवी (25) और उनका नौ महीने का बेटा अंकित शामिल है। इसके अलावा घटना में नैना नामक पांच साल की बच्ची की भी मौत हुई है। तीनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

                            राज्य आपात संचालन केंद्र के अनुसार सुमित्रा देवी का पति विजय शंकर घटना में गंभीर रूप से झुलस गया, उसे इलाज के लिए पीजीआई, चंडीगढ़ ले जाया गया है। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आग लगने की एक अन्य घटना में हमीरपुर जिले के चकमोह गांव में तीन मकान जलकर नष्ट हो गये। उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बड़सर इलाके में रविवार देर रात लगी आग में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई और तीन परिवारों के मकान जल गए।  विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मौके पर पहुंचे और तीनों परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेहा बस्सी हत्याकांड: पति उमंग और सास उज्जैन से गिरफ्तार, 6 साल की बेटी भी बरामद

हार्पिक पिलाकर हत्या का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; जांच अधिकारी ASI बोधराज सस्पेंड जालंधर/धूरी। सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध शराब फैक्ट्री पर मेहरबानी और महिलाओं पर एफआईआर करवाती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंच नेता प्रतिपक्ष ने जाना घायलों का हाल,  अति गरीबी से 27.5 करोड़ लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता बदले के लिए नहीं, बदलाव के लिए होती है : जयराम ठाकुर

सदन में हमने स्पीकर से विधानसभा की गरिमा बचाने की गुहार लगाई थी अपनी कुर्सी को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करने का साधन न बनाएँ मुख्यमंत्री एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
Translate »
error: Content is protected !!