दाडवा में चिट्ठे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

by

पट्टा मेहलोग , 17 जनवरी (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान के तहत दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन 45 किलो भार ‌वर्ग बच्चों के मैच करवाए गए जिसमें 15 टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल में राजपुरा की टीम ने नगरकोटी यूथ क्लब दाडवा को‌ हराकर किताब अपनेे नाम किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 कबड्डी के मैच आयोजित किए जाएंगे।

खेलकूद प्रतियोगिता मे ग्राम पंचायत दाड़वा के प्रधान रमेश ठाकुर और उप प्रधान हीरालाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का खेल प्रांगण में पहुंचने पर नगरकोटी यूथ क्लब के सदस्यों,पंचायत सदस्यों और लोगो ने जोरदार स्वागत किया। नगरकोटी यूथ क्लब की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्यातिथि प्रधान रमेश ठाकुर ने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए नगरकोटी यूथ क्लब की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में खेलकूद का बहुत महत्त्व है उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां स्वस्थ जीवन का निर्माण होता है वहीं हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे से हमेशा दूरी बनाकर रखे।
इस अवसर पर नगरकोटी यूथ क्लब के प्रधान,उप प्रधान अन्य सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें: डॉ. कत्याल

रोहित जसवाल।  ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल दुकानें खोली जाएंगी ताकि खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव के साथ-साथ तथा गर्मियों में राशनकार्डधारकों को भी राशन लेने में कोई परेशानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर जताया शोक

चम्बा , 29 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माइनिंग गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में साढ़े पांच साल के बच्चे को एडमिशन देने की मंजूरी : शिमला से धर्मशाला के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट शुरू करने को भी स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार देरशाम को हुई कैबिनेट बैठक एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार देरशाम को हुई कैबिनेट बैठक में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली भाजपा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हुआ कि वह घोटाले में लिप्त

नई दिल्ली, 10 मई :  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!