दाडवा में चिट्ठे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

by

पट्टा मेहलोग , 17 जनवरी (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान के तहत दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन 45 किलो भार ‌वर्ग बच्चों के मैच करवाए गए जिसमें 15 टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल में राजपुरा की टीम ने नगरकोटी यूथ क्लब दाडवा को‌ हराकर किताब अपनेे नाम किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 कबड्डी के मैच आयोजित किए जाएंगे।

खेलकूद प्रतियोगिता मे ग्राम पंचायत दाड़वा के प्रधान रमेश ठाकुर और उप प्रधान हीरालाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का खेल प्रांगण में पहुंचने पर नगरकोटी यूथ क्लब के सदस्यों,पंचायत सदस्यों और लोगो ने जोरदार स्वागत किया। नगरकोटी यूथ क्लब की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्यातिथि प्रधान रमेश ठाकुर ने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए नगरकोटी यूथ क्लब की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में खेलकूद का बहुत महत्त्व है उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां स्वस्थ जीवन का निर्माण होता है वहीं हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे से हमेशा दूरी बनाकर रखे।
इस अवसर पर नगरकोटी यूथ क्लब के प्रधान,उप प्रधान अन्य सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति भरत भूषण की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के शिमला कार्यालय में हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति ने सभापति भरत भूषण बत्तरा की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण : विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 4,14,574 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – विशाल शर्मा

हरोली, 20 सितम्बर – उपमंडल हरोली के दिव्यांगजनों हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से हरोली नागरिक अस्पताल में आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं पास आज से भरें फॉर्म…पटवारी के 530 पदों पर हिमाचल में आवेदन शुरू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य भर्ती एजेंसी (HP RСA) ने राज्य भर में 530 पटवारी पदों के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घनियारा में सरकारी जमीन का बड़ा खेल! 88 कनाल से ज्यादा जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर, 42 पर FIR

विजिलेंस जांच में 88 कनाल से अधिक सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर का मामला सामने आया, रजिस्ट्री और गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर की जांच धर्मशाला, 6 सितंबर। धर्मशाला के घनियारा क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!