29 जून और एक जुलाई को मंडी जिला में भारी बारिश का यलो अलर्ट, सतर्क रहें लोग: राज कुमार

by
सभी लाईन डिपार्टमेंट बरसात से उत्पन्न होने वाली स्थितियों की निरंतर निगरानी करे सुनिश्चित
एएम नाथ। करसोग :  एसडीएम करसोग राज कुमार ने बताया कि 29 जून और एक जुलाई, 2024 को मंडी जिला में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने भारी बारिश के यलो अलर्ट के दृष्टिगत करसोग क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि भारी बारिश के यलो अलर्ट को देखते हुए कोई भी व्यक्ति इस दौरान नदी-नालों के आस पास न जाए और न ही अपने पशुओं को छोड़े। भारी बारिश के समय में एहतियात बरतें तथा आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें ताकि भारी बरसात के कारण होने वाले जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वह भारी बारिश के यलो अलर्ट को देखते हुए, इस बारे में अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि किसी लोगों को जानमाल का नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा के समय में एसडीएम कार्यालय में 24 घंटे कार्य करने वाले आपदा नियंत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 01907-222236 और 9459020030 पर तुरंत सूचना देना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावित लोगों को समय रहते राहत और बचाव संबंधी हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को भारी बारिश के यलो अलर्ट के दृष्टिगत निर्देश दिए है कि बरसात से निपटने संबंधी जहां कहीं कोई कमी हो, सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करे और भारी बरसात के कारण उत्पन्न होने वाली स्थितियों की निरंतर निगरानी की जाए।
उन्होंने बताया कि आगामी बरसात के मौसम के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं तथा सभी लाईन डिपार्टमेंट को लोगों की सहायता के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य यदि कांग्रेस में परेशान है तो समय रहते छोड़ दे पार्टी : जयराम

एएम नाथ। शिमला :     शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई। बैठक के बाद जयराम बोले भाजपा विधायकों का निष्कासन राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में डिवीज़न ऑफ वोट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्च हो रहे 190 करोड़ : किशोरी लाल

बैजनाथ, 10 जुलाई :- बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुधार, सिंचाई और मल निकासी योजनाओं पर 190 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल टैक्स की नीेलामी जिला ऊना में 9 मार्च को

ऊना : 7 मार्च – उपायुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक टोल टैक्स नीलामी 9 मार्च को दोपहर 12.30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 150 CBSE स्कूलों में दिन में तीन बार लगेगी हाजिरी, शिक्षकों के लिए 1 अक्तूबर से ड्रेस कोड अनिवार्य

सुबह, लंच ब्रेक और छुट्टी के समय दर्ज होगी उपस्थिति; शिक्षकों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मिलेंगे 5 हजार रुपये एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्थापित 150 CBSE स्कूलों की...
Translate »
error: Content is protected !!