ब्यास नदी के किनारे लोग 30 जून व पहली जुलाई को न जाएं : बरसात के मौसम के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध पूरे: एसडीएम ओमकांत ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी, 27 जून। एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा डैम में जमा सिल्ट को निकालने के लिए 30 जून सुबह 6 बजे से पहली जुलाई सुबह 6 बजे तक डैम के सभी गेट खोले जा रहे हैं, जिस कारण ब्यास नदी में मंडी की ओर पानी अधिक मात्रा में आने की संभावना है । इसके दृष्टिगत उन्होंने लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे इस अवधि के दौरान ब्यास नदी के किनारे न जाएं और न ही अपने पशुओं को छोड़े। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वह इस बारे अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि किसी तरह का जान व माल का नुकसान न हो।
उन्होंने बताया कि आगामी बरसात के मौसम के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं तथा सभी लाईन डिपार्टमेंट को लोगों की सहायता के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रलय की घड़ी में अपने प्रभावित जनों के बीच में हूं : सांसद डा. राजीव भारद्वाज

कहा, चम्बा, भरमौर, भटियात व डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों में बहुत अधिक नुकसान हुआ एएम नाथ। चम्बा :  पिछले कुछ दिनों की भारी बरसात से जिला चम्बा में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। विशेषत चम्बा, भरमौर,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित एएम नाथ।  शिमला ;; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 13.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित : विधायक हरीश जनारथा ने अस्पताल परिसर में चल रहे मिल्क फेड बूथ, एटीएम, एचपीएमसी बूथ व कैंटीन संबंधित मामलों पर की चर्चा

शिमला, 14 जून – दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की और इस दौरान विधायक शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोग रिश्ते को कलंक बता रहे : 53 साल की म्यूजिशियन ने 20 अक्टूबर को अपने 22 साल के गोद लिए बेटे से शादी

चंडीगढ़ : रूस में एक महिला दुआरा अपने बेटे से शादी करने से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.। उल्लेखनीय है कि 53 साल की म्यूजिशियन ऐसीलु चिज़ेव्स्काया मिंगालिम ने 20 अक्टूबर को अपने 22...
Translate »
error: Content is protected !!