दाड़लाघाट महाविद्यालय में ‘टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी’ की नई कार्यकारिणी गठित

by

अर्की(योगेश चौहान)। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के इतिहास विभाग की ‘टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी’ की सामान्य बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने की। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगामी वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
भूवि शर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित विद्यार्थियों की सर्वसम्मति से रिद्धि शर्मा (तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, सपना (तृतीय वर्ष) को सचिव, प्रिया (द्वितीय वर्ष) को संयुक्त सचिव, स्नेहा (द्वितीय वर्ष) को मीडिया प्रभारी तथा बंदना (द्वितीय वर्ष) को सह-उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दिशांत, मनीषा, मनीषा, भवानी, भावना एवं दीपिका को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों ने इतिहास विषय से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सोसायटी के माध्यम से शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधित कार्यों पर जिला ऊना में 16 सितम्बर तक रहेगी रोक

ऊना, 4 सितम्बर – जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधित गतिविधियों पर 16 सितम्बर तक रोक रहेगी। यह आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14वीं विधानसभा : पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन में

शिमला : 14वीं विधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में होगा। गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छोड़ दें कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेताओं को पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न : साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुशासन पर मंथन

इसरो, बैंक ऑफ बड़ौदा और विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव; पारदर्शी, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के लिए डिजिटल नवाचारों पर जोर एएम नाथ। धर्मशाला, 17 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में...
Translate »
error: Content is protected !!