उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारी महासंघ के विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूवर्क चर्चा की गई।
इस दौरान महासंघ के पदाधिकारीयों ने आवास, कार्यालय में रिक्त चल रहे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पद, हरदासपुर कॉलोनी में पार्किंग व्यवस्था, पेजल, कॉलोनी में आवारा पशुओं से निजात दिलाने सहित आवासीय परिसर के मुदों से जुडी विभिन्न समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कर्मचारी महासंघ सभी विभागीय औपचारिकता पूर्ण करें ताकि समय पर सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपायुक्त कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन का रखरखाव ओर उसकी सफ़ाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी महासंघ की मांग के अनुसार हरदासपुरा कॉलोनी से उपायुक्त कार्यालय तक कर्मचारियों को कार्यालय आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बस को चलाने को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक को मामला प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ को अन्य सभी समस्याओं के समाधान का भी आश्वस्त दिया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, कार्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण मेहता महासचिव जोगेंद्र पाल, वरिष्ठ सलाहकार मिथुन शर्मा व प्रेस सचिव सुशील सलोत्रा सहित महासंघ के विभिन्न सदस्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षको का हस्ताक्षर अभियान : महिला पहलवानों के पक्ष में 11 व 12 मई को जिला होशियारपुर के स्कूलों में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया : सुखदेव डानसीवाल

गढ़शंकर । महिला पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र ऊना जिले में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन

रोहित जसवाल।  ऊना, 26 दिसंबर. ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना ने सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार भी रखेगी पक्ष

राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला  लघु एवं सीमांत किसानों और भूमिहीन परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आज यहां राजस्व एवं बागवानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष विभाग ने मनवीं में लगाया बहु-विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर

एएम नाथ।  भोरंज 05 मार्च। आयुष विभाग ने वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल मनवीं में निशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित किया, जिसका शुभारंभ कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के...
Translate »
error: Content is protected !!