वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का चार मार्च दोपहर तक भी भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को प्रशासनिक भवन के बाहर सरकार और विवि प्रशासन के इस लापरवाह रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया।
विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब विवि के कर्मियों के खातों में 1 तारीख को वेतन नहीं आया है। इस मामले को लेकर विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने कुलपति को मांगपत्र भेजा।
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने कुलपति को सौंपे इस मांगपत्र की प्रति विवि के कुलसचिव और वित्त अधिकारी को भी भेजी है। इसमें कहा है कि पहली बार विवि कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ा है। फरवरी का वेतन तीन मार्च तक विवि कर्मचारियों को नहीं दिया है। इस देरी को लेकर विवि के समस्त कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। राजेश ठाकुर ने कहा कि विवि कर्मचारियों को फरवरी का वेतन आने के कारण मुश्किल पेश आ रही है। बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने, वर्दी, किताबें खरीदने के साथ घर के मासिक खर्च का भुगतान तक करना मुश्किल हो गया है।
ऋण की किस्तें नहीं कर पाए जमा
कई कर्मचारियों ने बैंकों से ऋण ले रखे हैं वेतन न मिलने के कारण वह अपनी किस्त भी जमा नहीं करवा पाए हैं। इससे कर्मचारी मानसिक परेशानी झेल रहे है। कर्मचारियों में विवि प्रशासन और सरकार के खिलाफ गुस्सा है। संघ पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन और सरकार से मांग की कि विवि प्रशासन जल्द मामले को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाए और बिना देरी के वेतन भुगतान को बजट की व्यवस्था करें। यदि समय से वेतन का भुगतान नहीं किया तो कर्मचारियों को मजबूरन अपने कमाए पैसों के लिए आंदोलन पर उतरना पड़ेगा। इसके लिए पूरी तरह से विवि प्रशासन जिम्मेदार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नू में मां चिंतपूर्णी का बाग 1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा : डीसी

ऊनाः मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में मंदिर ट्रस्ट एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। जालंधर-धर्मशाला एनएच पर चिंतपूर्णी मंदिर से लगभग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत : चंबा में बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी…मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का ग्रास

सपरोठ पंचायत में मातम, बोलेरो दुर्घटना में एक ही गांव के सात लोगों की मौत एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने में रखी जाए प्राथमिकता : अमित मैहरा

भूमि उपलब्ध नहीं होने से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर एफआरए प्रक्रिया की जाए शुरूए एम नाथ। चंबा, 4 सितंबर :अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा बनीं नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष, भाजपा समर्थित वीना ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित

मतों की बराबरी के बाद पर्ची से हुआ फैसला, लगभग दो माह बाद मिली नगर पंचायत को नई नेतृत्व टीम योगेश चौहान। अर्की :- नगर पंचायत अर्की को करीब दो माह बाद नया अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!