दाड़ी में रियल टाइम वाटर मानीटरिंग सिस्टम, सुधीर शर्मा ने धर्मशाला की जनता को दिया गिफ्ट : मंदल-चैतड़ू में नए पटवार भवनों की रखी नींव, सेक्रड हार्ट चौक को जल्द मिलेगा नया लुक

by
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने उदघाटन-शिलान्यासों की लगाई झड़ी,  दिग्गज नेता ने कहा, धर्मशाला में तेजी से दौड़ रहा विकास का पहिया
धर्मशला,  25 फरवरी :  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को धर्मशाला हलके पर फिर से तोहफों की बारिश कर दी। सुधीर शर्मा ने शनिवार को धर्मशाला के शहरी व देहाती इलाकों में उदघाटन-शिलान्यासों की झड़़ी लगा दी। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के दाड़ी मेला मैदान के पास रियल टाइम वाटर मानीटरिंग सिस्टम जनता के नाम कर दिया। धर्मशाला शहर में यह दूसरा सिस्टम है। इससे लोगों को पता चल जाएगा कि वे कितनी गुणवत्ता वाला पानी पी रहे हैं। मेट्रो सिटी की तर्ज पर यह सिस्टम लगाने वाला धर्मशाला पूरे प्रदेश के कुछ चुनिंदा शहरों में से एक है। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने जनता से किया वादा पूरा किया है। शहर से लेकर गांव तक यह सिस्टम लगाए जाएंगे। इस बारे में उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी क र दिए हैं। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने रक्कड़ मौहली चौक के सौंदर्यीकरण की नीवं रखी। साथ ही सेक्रड हार्ट व मस्जिद चौक के विकास का शिलान्यास किया। तदोपरांत अंदराड़ में चिल्ड्रन पार्क व कम्युनिटी हाल का फाउंडेशन स्टोन रखा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने अंदराड़ और रसेहड़ में नए पंचायत घरों की भी नींव रखी। उन्होंने सिद्धबाडी मेें शहीद अमित थापा गेट शिलान्यास किया। बाद में सुक्कड़ पंचायत में दो खेल मैदानों की नींव रखी। कार्यक्रम के बीच में सुधीर शर्मा को जाना पड़ा। उनकी ओर से एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने अन्य कार्यक्रमों में औपचारिकता को निभाया। शनिवार को पास्सू में सराय व शीला भटेड़ में कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास भी हुआ। दाड़ी में दुर्गामल दल बहादुर स्मृति वाटिका की नींव व बड़ोल में महिला मंडल व फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण का रास्ता भी साफ हुआ। शाम के समय मंदल व चैतड़ू पंचायतों में नए पटवार भवनों की नींव रखी गई। सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर निगम और स्मार्ट सिटी में तेजी से कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालात चाहे जैसे भी हों, धर्मशाला में विकास और बदलाव का पहिया ऐसे ही चलता रहेगा। इन कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों के अलावा बीडीओ सुरेंद्र शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार कश्यप व पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व सैकड़ों की तादाद में जनता मौजूद रही।
अधिकारियों को निर्देश
कार्यक्रम में बिजली बोर्ड के एक्सईएन विकास ठाकुर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जगतार ठाकुर व जलशक्ति विभाग के एक्सईएन संदीप चौधरी को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों केे कार्य समय पर पूरा करें। कई गांवों में पानी की मोटरें खराब हैं व कई हैंडपंप भी खराब चले हैं। जलशक्ति विभाग को कड़े निर्देश दिए कि वह इन समस्याओं को समय पर समधान करे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को सडक़ों की ड्रेनेज को ठीक करने की बात कही। बिजली बोर्ड को लो वोल्टेज की समस्या से निपटने को कहा गया। बीडीओ को कड़े निर्देश दिए गए कि वह पंचायतों में कार्यों को तय समय में पूरा करवाएं। जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों में समन्वय बनवाएं। कार्यक्रम में मिली सभी शिकायतों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड साइड चेकिंग के दौरान 7 मामले बिना बिल के पकड़े : कर चोरी मामलों में 2,18,510 रूपये का लगाया जुर्माना, मौके पर वसूले 1,85,860 रूपये

ऊना, 15 जुलाई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा विशेष अभियान के तहत गत शनिवार को रोड साइड चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे – अनिरुद्ध सिंह *

 ग्रामीण विकास मंत्री ने कोहलू जुब्बड़ और मांजू डाबरी में नए पंचायत घरों का लोकार्पण *कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गहरी खाई में लुढ़का ट्रक, टायर चैंज करते समय स्लिप हुआ जैक

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के उपमंडल तीसा के ​शिकारी मोड़ के समीप एक ट्रक सड़क हादसे  का ​शिकार हो गया हे। हादसे के दौरान ट्रम में चालक समेत दो लोग सवार थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केन्द्र से लम्बित देय राशि जारी करने की वकालत की : नीति आयोग की बैठक में जल-विद्युत परियोजनाओं और पर्यटन मामलों को उठाया

एएम नाथ। नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!