कैबिनेट मंत्री ने जैन युवा मंडल की तरफ से आयोजित 31 वें फ्री आई आप्रेशन कैंप में की शिरकत : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ रही कोई कमी: ब्रम शंकर जिम्पा

by
होशियारपुर, 25 फरवरी  :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास कर रही है। वे आज शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन जैन युवा मंडल की तरफ से आयोजित 31 वें फ्री आई आप्रेशन कैंप में शामिल होने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान क्षेत्र उनका परिवार है और वह हमेशा अपने लोगों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक तौर पर इस तरह के मेडिकल कैंप लगाकर हम एक स्वस्थ समाज के सृजन के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते है। इस मौके पर जैन समाज के संत जितेन्द्र मुनि जी, श्री रमन मुनि जी , मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, बिंदु शर्मा, राकेश जैन, रितु जैन, मंडल के प्रधान रिशव जैन, चेयरमैन दिवम जैन व महासचिव अर्पित जैन भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जैन युवा मंडल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज में बहुत बड़ी मिसाल हैं। अन्य सामाजिक संगठनों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए अपना हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर लायंस आई अस्पताल आदमपुर के चेयरमैन दशविंदर कुमार के नेतृत्व में डा. हरप्रीत सिंह, डा. कुलदीप सिंह व डा. नवप्रीत कौर पर आधारित टीम ने करीब 985 मरीजों का चैकअप किया। मंडल के पूर्व अध्यक्ष लक्की जैन, संरक्षक रजिंदर जैन, सलाहकार अंकित जैन व समित जैन, उप चेयरमैन सार्थक जैन, कोषाध्यक्ष चाहत जैन, श्रेयांस जैन, वरुण जैन, अभिषेक जैन, सुशांत जैन, सौरभ जैन, कुणाल जैन, सिद्घांत जैन, रिशव, गोयम जैन व श्रेयांस व अन्य पदाधिकारी मरीजों की सेवा की कमान संभाले हुए थे।
चेयरमैन दिवम जैन, प्रधान रिशव जैन व महासचिव अर्पित जैन ने बताया कि 600 से अधिक मरीजों की आप्रेशन के लिए पहचान की गई है जिनके एक सप्ताह तक लगातार अत्याधुनिक फैको तक्नीक से निशुल्क आप्रेशन किए जाएंगे।  इस अवसर पर एस.एस. जैन सभा के अध्यक्ष राकेश जैन बबला, महावीर जैन सभा जैन कालोनी के अध्यक्ष रवि जैन, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, जैन सेवा संघ पक्षी विहार के अध्यक्ष अरुण जैन, सचिव चंद्रभूषण जैन, भगवान महावीर डायगनॉस्टिक सैंटर के अध्यक्ष अशोक जैन, श्री दादी कोठी प्रबंधक कमोटी के अध्यक्ष अनिल जैन गोगी,  लाला अमृत लाल जैन, लाला मुनि लाल जैन, राम गोपाल जैन, सुमति जैन, राकेश जैन, सी.ए. रवि जैन आदि भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांवों में हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

– कैबिनेट मंत्री ने गांव डल्लेवाल, ठरोली व चक्क साधु के 101 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों के लोगों तक हर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले जालंधर में बम धमाके की धमकी… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले जालंधर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम धमाके से...
article-image
पंजाब

एएसआई की पिस्तौल से युवक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ में माथा टेकने पैदल जा रहे हजारों श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत और भंडारे का आयोजन

गढ़शंकर :  स्वामी जगदेव दास जी जगदीश शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में आश्रम के मौजूदा गद्दीनशीन स्वामी परषोतम दास जी की अगुआई में संगत ने दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के माथा...
Translate »
error: Content is protected !!