शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ में माथा टेकने पैदल जा रहे हजारों श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत और भंडारे का आयोजन

by

गढ़शंकर :  स्वामी जगदेव दास जी जगदीश शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में आश्रम के मौजूदा गद्दीनशीन स्वामी परषोतम दास जी की अगुआई में संगत ने दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के माथा टेकने पैदल जा रहे हजारों श्रंद्धालुओं का स्वागत किया और भंडारे का इंतज़ाम किया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष चैत्र माह में हजारों श्रद्धालू लुधियाना से दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ, हिमाचल प्रदेश माथा टेकने जाते है। जिन्मे महिलाओं, बच्चों और बजुर्गो सहित भरी संख्या में श्रद्धालू शामिल होते है। संगत की अगुआई कर रहे भगत  संजीव कुमार ने बताया कि मेरे पिता भगत तरसेम लाल की अगुआई में 56 वर्ष में डॉट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के माथा टेकने लुधियाना से पैदल जाना शुरू किया था।  उनके देहांत के बाद मेरी अगुआई में यह कर्म जारी है। स्वामी परषोतम दास ने बताया कि जब से संगत ने भगत तरसेम लाल की अगुआई में संगत ने पैदल दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ माथा टेकने जाना शुरू किया तव  से स्वामी जगदेव दास जी जगदीश शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में संगत का स्वागत करते हुए भंडारे का आयोजन करने का हमे सौभाग्य मिल रहा है।  इस दौरन यशपाल शर्मा , पंडित महादेव, शाम सुंदर, राम पाल, महिंदर, प्रदीप अग्रवाल, संजीव, राज कुमार मल्होत्रा, हरदीप अग्रवाल, परमिंदर, प्रमोद, संत तुलसी दास जी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्यों न मनाएं प्रतिदिन हिंदी दिवस 

 द्रुतगामी परिवर्तनों तथा बहु संख्यक उपलब्धियों सहित आज के समय में विज्ञान और तकनीक के आश्रय मानव समुदाय  भूमंडलीकरण के दौर में प्रवेश कर रहा है। स्थलीय और भौगोलिक परिधियां, परिस्थितियाँ समाप्त हो रही...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

21 पिस्तौल बरामद ,5 गिरफ्तार : असलहे की यह खेप गग्गू देहलां, जिला ऊना,हिमाचल प्रदेश ने आरोपियों से मंगवाई थी -एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना

संगरूर : संगरूर पुलिस ने अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 21 पिस्तौल भी बरामद की हैं। इन्हें मध्य प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत दो की मौत; दो घायल

राजणी गांव के पास रात करीब 9:15 बजे हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढांक में फंसे लोगों को निकाला एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बुधवार रात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब आधार, पैन, राशन कार्ड नहीं बचा पाएंगे : नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी होंगे केवल ये डॉक्यूमेंट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सभी राज्योंं में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों क खिलाफ अभियान तेज हो गया है. दिल्ली में अब खुद को भारतीय नागरिक साबित...
Translate »
error: Content is protected !!