दाना मंडी होशियारपुर को मॉडल मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा : आशिका जैन

by

डिप्टी कमिश्नर ने चेयरमैन मार्केट कमेटी के साथ किया दाना मंडी का दौरा, मंडी में बुनियादी व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

– कहा, नगर निगम के सहयोग से कृषि कचरे के प्रबंधन पर किया जाएगा काम

– आंतरिक सड़कों की मरम्मत और सीवरेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज दाना मंडी होशियारपुर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उनके साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची भी उपस्थित थे। दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मंडी में साफ-सफाई की स्थिति, कृषि कचरे का प्रबंधन, सड़कें और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि धान के सीजन की शुरुआत से पहले मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि मंडी में उत्पन्न होने वाला कृषि कचरा (एग्रीकल्चर वेस्ट) नगर निगम के सहयोग से एक विशेष प्रोजेक्ट के तहत प्रबंधित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए न सिर्फ सफाई को बेहतर बनाया जाएगा, बल्कि मंडी को एक मॉडल मंडी के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि मंडी की आंतरिक सड़कों की मरम्मत और सीवरेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। मंडी में अन्य बुनियादी समस्याओं की पहचान कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा।

चेयरमैन मार्केट कमेटी जसपाल सिंह चेची ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर के साथ मंडी का दौरा करना मंडी की बेहतरी के लिए अहम कदम है। हम पूरी प्रतिबद्धता से मंडी को स्वच्छ, सुविधायुक्त और किसान हितैषी बनाएंगे। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ मंडी की टूटी हुई आंतरिक सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी और सीवरेज सिस्टम की सफाई और सुधार का काम भी प्राथमिकता से होगा।

उन्होंने कहा कि पीने के पानी, रोशनी, शेड और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं भी और बेहतर की जाएंगी ताकि किसान भाइयों को सुविधा मिल सके। चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और मार्केट कमेटी की इस संयुक्त पहल से दाना मंडी को राज्य की आदर्श मंडियों में शामिल करने की दिशा में तेज़ी से काम होगा।

इस मौके पर ज़िला मंडी अधिकारी गुरकिरपाल सिंह, एक्सीयन दिलप्रीत सिंह, सचिव मार्केट कमेटी विनोद कुमार, अमित के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटाया : भाजपा ने चुनाव आयोग को की थी शिकायत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा की...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डिप्टी स्पीकर के गृह समक्ष धरना – धरने में आकर डिप्टी स्पीकर ने लिया किसानों से मांग

गढ़शंकर । 17 अगस्त: किसान संगठनों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डिप्टी स्पीकर पंजाब के घर के सामने धरना दिया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल,किरती...
पंजाब

20 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार

होशियारपुर।  सीआईए स्टाफ को दूसरी बड़ी कामजाबी मिली जब उन्होंने दो और नशा तस्करों काबू कर उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की । सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने बताया के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन)...
Translate »
error: Content is protected !!