अन्नदाता का नामोनिशान मिटाने पर आमदा पंजाब सरकार–निपुण शर्मा

by

जिला भाजपा ने लैंड पुलिंग नीति के विरोध में डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भगवंत मान सरकार द्वारा लाई जा रही लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ पंजाब भाजपा ने आक्रामक तेवर अपनाए है।आज प्रत्येक जिला हेडक्वार्टर पर जिलाधीश को इस नीति के खिलाफ ज्ञापन दिए गए।इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों ने होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर ज्ञापन देकर लैंड पूलिंग नीति को तुरंत रद्द करने की मांग की है।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव मीनू सेठी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की मान सरकार धोखेबाज सरकार है जो सत्ता में झूठे वायदे करके आई थी,लेकिन अब पंजाब का हर वर्ग पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण दुखी है। इस लैंड पूलिंग नीति के कारण सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि पशुपालन, डेयरी व्यवसाय,मछली पालन जैसे व्यवसाय भी ठप्प हो जाएंगे। सबसे ज्यादा मार खेत मजदूर को पड़ेगी जिसका इस नीति के लागू होने से रोजगार छिन्न जाएगा और गांवों के घरेलू व्यापार उजड़ जाएंगे।
जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पंजाब के अन्नदाता को आर्थिक तौर पर सरेआम खत्म करने की योजना बना रही है। 40000 एकड़ उपजाऊ जमीन पर कंकरीट के जंगल बसाकर लाखों टन अनाज का उत्पादन घटेगा।इस नुकसान से पंजाब के साथ पूरा देश भी प्रभावित होगा।
शर्मा ने कहा कि यह नीति एक राजनीतिक आर्थिक चाल है जिसके जरिए आप सरकार अपने चहेते भू–माफियाओं को सीधा लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। LARR act–2013 को बाईपास करके किसानों को न तो जमीन का मूल्य मिल रहा और न ही कोई इसमें पारदर्शिता है।इस लिए पंजाब के किसानों के हितों बचाने के लिए इस लैंड पुलिंग नीति को तुरंत रद्द किया जाए। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए।
मौजूदा अधूरी कॉलोनीयों को विकसित किया जाए और किसानों के साथ जनसुनवाई करके आम जनता से सलाह के आधार पर नीति में बदलाव किया जाए। गांवों को कॉलोनिया बनाकर खत्म ना किया जाए l,बल्कि शहरी सुविधाएं देने की योजना बनाई जाए।
शर्मा ने कहा कि अगर मान सरकार ने इस किसान विरोधी नीति को वापिस न लिया तो भाजपा अपने गांव विरासत और रोज़ी रोटी की रक्षा के लिए जन आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी।इस मौके एडवोकेट मुनीश रल्हन, संतोष वशिष्ठ,जिंदू सैनी, जसविंद सिंह सैनी,अंकुश वालिया,तरसेम मोदगिल,अक्षय वशिष्ठ,नील मोदगिल आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6,692 पदों पर हिमाचल में निकलीं नौकरियां : 28 तक करें अप्लाई ….कितनी होगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए आउटसोर्सिंग के आधार पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल सात श्रेणियों में भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट 2047 तक विकसित भारत की हमारी यात्रा की नींव है: प्रधानमंत्री

इस वर्ष का बजट भारत के सुधार एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है; भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ऐतिहासिक स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने में नाकाम : खन्ना

खाना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर पंजाब में पर्यटन पर की चर्चा नई दिल्ली ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से विशेष मुलाकात...
article-image
पंजाब

लाइलाज नहीं है कुष्ठ रोग : डॉ. रघबीर

जागरूकता नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक गढ़शंकर : सीएचसी बिनवाल में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर के निर्देशन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!