दाना मंडी होशियारपुर में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत

by

सांसद डॉ. चब्बेवाल व विधायक जिम्पा ने चेयरमैन चेची की मौजूदगी में विकास कार्यो का रखा नींव पत्थर

– मंडी की सड़क, सीवरेज व पानी की पाइप डालने के कार्य से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत: राज कुमार चब्बेवाल

– मंडी की शैड का भी होगा जल्द विस्तार, इलाके के लिए इंडस्ट्रीयल पुलिस थाना भी मंजूर: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियार पुर/,,दलजीत अजनोहा :  दाना मंडी होशियारपुर में बारिश के दौरान जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को देखते हुए अब मंडी के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची की उपस्थिति में इन कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें मंडी की आंतरिक सड़कों पर सीसी फ्लोरिंग और पुरानी हो चुकी वाटर सप्लाई व सीवरेज सिस्टम को अपग्रेड करने का कार्य शामिल है।

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंडी का लेवल मुख्य सड़क से नीचा होने के कारण बरसात के दौरान पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे सड़कों को नुकसान पहुंचता है और किसानों व आढ़तियों को भारी परेशानी होती है। इसी समस्या को हल करने के लिए 249.94 लाख की लागत से मंडी की आंतरिक सड़कों पर सीमेंट कंक्रीट फ्लोरिंग का कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसकी जल्द शुरुआत कर 9 माह के भीतर पूरा किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, मंडी में 65-70 साल पुरानी जल आपूर्ति पाइपों की जगह नई पाइपें बिछाई जाएंगी। 102.54 लाख की लागत से जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का उन्नयन किया जाएगा, जिससे जलभराव और लीकेज की पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत मंडी से लगे रिहायशी इलाके के पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। साथ ही आढ़तियों की मांग पर शेड के विस्तार के लिए चंडीगढ़ से अधिकारियों ने दौरा भी किया है, जो जल्द बना दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इलाके में एक पुलिस चौकी थी, जो बढ़ती आबादी को देखते हुए अपर्याप्त थी। अब यहां इंडस्ट्रियल पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा जिससे इलाके की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने सांसद व विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंडी के सभी आढ़तियों व किसानों को विश्वास दिलाया कि उन्हें मंडी में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हनी सूद, सुधीर सूद, पार्षद बलविंदर बिंदी, जसवंत राय, तरसेम मोदगिल, बिंदु शर्मा, सतवंत सिंह सियान, कुलविंदर सिंह हुंदल, जसपाल सुमन,जोगिंदर राजा, मनजोत कौर, कंचन देयोल, बलदीप, पार्षद बलविंदर बाघा, मंजीत सिंह, मंजीत कौर, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, रजिंदर, नरेंद्र मोहन शर्मा, मुखी राम, चंदन लक्की, ज़िला मंडी अधिकारी गुरकिरपाल सिंह, एक्सीयन दिलप्रीत सिंह, सचिव मार्केट कमेटी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘पहिल मार्ट’ की शुरुआत

चंडीगढ़ : ।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी दिशा में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने पंजाब...
article-image
पंजाब

जिसने अपना प्रेम ईश्वर से जोड़ लिया, उसका जीवन नवीनता के सांचे में ढल गया : साध्वी तेजस्विनी भारती

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया। सत्संग में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी तेजस्विनी भारती जी ने अपने विचारों को संगत...
article-image
पंजाब

हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट के हर सेवा क्लीनिक में मरीजों की जांच की : महीने में चार दिन माहिर डॉक्टर देते हैं निशुल्क सेवाएं

हर प्रकार का टेस्ट और दवाइयां नि:शुल्क दी जाती गढ़शंकर, 29 मई: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट मोरांवाली के अधीन चल रहे हर सेवा क्लिनिक में आज डॉक्टर आर.के. अमनदीप महिला रोग विशेषज्ञ लिवासा हॉस्पिटल नवांशहर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!