हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट के हर सेवा क्लीनिक में मरीजों की जांच की : महीने में चार दिन माहिर डॉक्टर देते हैं निशुल्क सेवाएं

by
हर प्रकार का टेस्ट और दवाइयां नि:शुल्क दी जाती
गढ़शंकर, 29 मई: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट मोरांवाली के अधीन चल रहे हर सेवा क्लिनिक में आज डॉक्टर आर.के. अमनदीप महिला रोग विशेषज्ञ लिवासा हॉस्पिटल नवांशहर तथा डॉ अमित संधू जूरोलोजिस्ट पेशाब गुर्दे के रोगों के माहिर लिवासा अस्पताल नवांशहर ने मरीजों की जांच की और सभी मरीजों को निशुल्क डॉक्टरी मशवरा और दवाइयां दी गई। हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट 15 वर्षों से मरीजों को माहिर डॉक्टरों की सेवाएं व दवाइयां निशुल्क प्रदान रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिंदर कौर बराड़ तथा मुख्य प्रबंधक डॉ अवतार सिंह बराड़ ने बताया कि ट्रस्ट के प्रयासों से हरसेवा क्लिनिक मोरांवाली में हर दूसरे और चौथे वीरवार डॉक्टर आर.के. अमनदीप एमडी औरत रोगों की विशेषज्ञ तथा डॉक्टर अमित संधू पेशाब व किडनी रोगों के माहिर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मरीजों की  जांच करते हैं और टेस्टों के साथ सभी दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार दूसरे व चौथे मंगलवार डॉ विकासदीप एमडी मेडिसिन मेडिकल स्पेशलिस्ट 12 बजे से 2 बजे तक मरीजों की जांच कर सभी जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां तथा निशुल्क टेस्ट करते हैं। हर मंगलवार और वीरवार डॉक्टर गगनदीप हीरा बीडीएस दंत रोग विशेषज्ञ साया 4 बजे से लेट रात्रि तक मरीजों की जांच करते हैं। इस संबंधी डॉक्टर अवतार सिंह बराड़ तथा वरिंदर कौर बराड़ ने बताया कि हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों को गत 15 वर्षों से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने लोगों को इन कैंपों में बढ़ चढ़कर पहुंचकर लाभ उठाने के लिए अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शकर से पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुलेवाल की जीत आगामी विधानसभा में निश्चित

गढ़शंकर। अकाली बसपा की जनसभा गांव अचलपुर में जनसभा का बीत सर्कल के प्रधान जगदेव सिंह गढ़ी मानसोवल की अध्यक्षता में आयोजन की गई । इस दौरान विशेष तौर पर बसपा के प्रदेशाध्यक्ष जसबीर...
article-image
पंजाब

डॉ. बी.आर. आंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी पंजाब के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश : एडवोकेट रणजीत कुमार

साजिशकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह कानून के तहत कार्रवाई हो”  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एडवोकेट रणजीत कुमार, इंचार्ज इंडियन नेशनल कांग्रेस हलका चब्बेवाल ने कहा कि दलितों, मजलूमों और महिलाओं के मसीहा और संविधान निर्माता परम सम्माननीय...
article-image
पंजाब

20000KM लंबी लिंक सड़कों का होगा कायाकल्प, 4000 करोड़ आएगी लागत : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एक बड़े नागरिक केंद्रित फैसले में राज्य में 4000 करोड़ रुपये की लागत से 20000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों के निर्माण के लिए...
article-image
पंजाब

दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू : पूछताछ की जाएगी, कि वे नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए हैं

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 15 नवंबर के एक पुराने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू किया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों...
Translate »
error: Content is protected !!