दल खालसा के मार्च के दौरान लगे खालिस्तान समर्थक नारे

by
अमृतसर  :  ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 41वीं बरसी की पूर्व संध्या पर कट्टरपंथी संगठन ‘दल खालसा’ द्वारा आयोजित मार्च के दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। दल खालसा के कार्यकर्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया, जिसमें शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान और पंथ सेवक जत्था के नेता दलजीत सिंह भी शामिल हुए। मार्च बुर्ज अकाली फूला सिंह इलाके से शुरू हुआ और स्वर्ण मंदिर में समाप्त हुआ।
                             महिलाओं समेत युवाओं एवं बुजुर्गों ने मार्च में हिस्सा लिया और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। दल खालसा ने ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ के खिलाफ शुक्रवार को अमृतसर बंद का आह्वान भी किया है। बता दें कि स्वर्ण मंदिर से सशत्र चरमपंथियों को बाहर निकालने के लिए सेना ने जून 1984 में ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ चलाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ के 19 विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए : विधानसभा क्षेत्र हरोली निर्णायक विकास की ओर अग्रसर-उपमुख्यमंत्री

ऊना, 8 सितम्बर – वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार मैरिटल रेप को अपराध कहने के खिलाफ : सुप्रीम कोर्ट से कहा केंद्र सरकार ने – ये कानूनी नहीं सामाजिक मुद्दा, आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया है। केंद्र ने कहा कि मैरिटल...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 2 जवानों की मौत पर राजा वड़िंग ने जताई चिंता

चंडीगढ़: गुरदासपुर जिले के गांव आदियां चेक पोस्ट पर संदिग्ध हालात में 2 पुलिस जवानों की मौत का मामला सामने आया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस घटना पर गंभीर...
article-image
पंजाब

Vastu remedies can free you

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.14 : Vastu plays a pivotal role in every event of our lives. Even if a tragic or false incident occurs, Vastu can prove highly effective in escaping such fabricated crises.Internationally renowned Vastu...
Translate »
error: Content is protected !!