दल खालसा के मार्च के दौरान लगे खालिस्तान समर्थक नारे

by
अमृतसर  :  ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 41वीं बरसी की पूर्व संध्या पर कट्टरपंथी संगठन ‘दल खालसा’ द्वारा आयोजित मार्च के दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। दल खालसा के कार्यकर्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया, जिसमें शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान और पंथ सेवक जत्था के नेता दलजीत सिंह भी शामिल हुए। मार्च बुर्ज अकाली फूला सिंह इलाके से शुरू हुआ और स्वर्ण मंदिर में समाप्त हुआ।
                             महिलाओं समेत युवाओं एवं बुजुर्गों ने मार्च में हिस्सा लिया और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। दल खालसा ने ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ के खिलाफ शुक्रवार को अमृतसर बंद का आह्वान भी किया है। बता दें कि स्वर्ण मंदिर से सशत्र चरमपंथियों को बाहर निकालने के लिए सेना ने जून 1984 में ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ चलाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा पर जानलेवा हमला : पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश में किया केस दर्ज

अमृतसर : अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा पर गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे अज्ञात हमलावर ने रंजीत एवेन्यू स्थित रोज पार्क पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच...
article-image
पंजाब

शिअद ने पंजाब में यूथ विंग को दी मजबूती, 20 जिला प्रधान घोषित : यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में भी 11 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 11 अगस्त। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने यूथ विंग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल...
article-image
पंजाब

1 गिरफ्तार : 35 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 35 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बीनेवाल गांव में पैदल आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध...
article-image
पंजाब

अमृत संधू बनकर लड़कियों से करता था अश्लील चैट करता था अमृतपाल : जेल में बंद सांसद अमृतपाल की टिंडर चैट ने बढ़ाई मुसीबत,

चंडीगढ़ : पंजाब के खड़ूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए अमृतपाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अमृतपाल द्वारा अमृत संधू नाम से टिंडर चैट ने उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!