दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या : हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

by
पटियाला : गैलालोर गेट पटियाला के पास एक श्मशान में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में की गई है जो अपने मृतक ताऊ के फूल चुनने श्मशान घाट गया था।
जब वह अन्य रिश्तेदारों के साथ श्मशान घाट पर मौजूद थे, तभी दो हमलावर आगे आए और फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने नवनीत सिंह के सिर पर नजदीक से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के संबंध में एसपी सिटी सरफराज आलम ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हत्या संपत्ति विवाद का नतीजा लग रही है।
पुलिस ने यह भी बताया कि 315 बोर से दो गोलियां मारी गई। आरोपी ने शॉल ओढ़ा हुआ था और मौंकी कैप पहन रखी थी । पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर सफेद कार में आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक नवनीत सिंह सनौरी अड्डा स्थित एक होटल में काम करता था। बता दें कि मृतक नवनीत सिंह अपने माता-पिता का दत्तक पुत्र था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में

चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची। युवती ने चेयरपर्सन...
article-image
पंजाब

4.90 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पिछले वित्त वर्ष में 94.44 करोड़ रुपये का किया कारोबार

एएम नाथ। शिमला : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाइयिथन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक – DC जतिन लाल ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब , समाचार

भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला सीएम, असलियत में तो सीएम केजरीवाल है : सुखबीर सिंह बादल

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां ,एसजीपीसी सदस्य ​​डॉ. जंग बहादुर सिंह राय सहित गढ़शंकर से पुनर सुरजीत दल के सभी 22 स्टेट डेलीगेट शिरोमणि अकाली दल में शामिल गढ़शंकर : भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला...
Translate »
error: Content is protected !!