लुधियाना उपचुनाव : कांग्रेस ने अब तक 6 बार जीत हासिल तो दो बार अकाली भाजपा के उम्मीदवार के भी विधायक बने

by

चंडीगढ़ :  लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होंगी। यह उपचुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण है। आम आदमी पार्टी के लिए यह जीत आवश्यक है, क्योंकि पहले इसी सीट से उनके नेता विधायक बने थे।

उनकी मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई है और अब उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस इस चुनाव के माध्यम से अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करना चाहती है, जबकि शिअद के लिए यह जीत आवश्यक है। भाजपा भी इस चुनाव को जीतकर 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटना चाहती है।

तीन प्रमुख पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा की : उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा और परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की हत्या के बाद यह सीट खाली हुई थी। आप, कांग्रेस और शिअद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सीट पर मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है, क्योंकि कांग्रेस और शिअद ने भी मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं।

आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह सीट आप के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आएगी। कांग्रेस ने अब तक इस सीट पर छह बार जीत हासिल की है, जबकि दो बार अकाली भाजपा के उम्मीदवार भी विधायक बने हैं।

1977 से अब तक का सफर :  लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का गठन 1977 में हुआ था। अब तक इस सीट पर नौ बार चुनाव हो चुके हैं। 1977 में जेएनपी पार्टी के नेता ए विश्वनाथन ने पहली बार जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस के जोगिंदर पाल पांडे ने 1980 में जीत दर्ज की। कांग्रेस के हरनाम दास जौहर ने 1985, 1992 और 2002 में भी यह सीट जीती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चौथा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट निरंतर जारी खन्ना और चेची की ओर से की गई विशेष तौर पर शामहूलियत

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी, होशियारपुर की ओर से चौथा टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी सोसाइटी के प्रधान संदीप शर्मा ने दी। टूर्नामेंट के पहले...
article-image
पंजाब , समाचार

पेशी पर आए दो गुट भिड़े : गोलियां चली, दो युवक घायल : मौजूद वकील और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे

लुधियाना: कोर्ट कंप्लेक्स के बाहर अफरातफरी मच गई, जब मारपीट के एक मामले में पेशी पर आए दो गुट भिड़ गए। पहले मारपीट और फिर एक दम से गोलियां चलनी शुरू हो गई। जिससे...
article-image
पंजाब

अतुल शर्मा की माता श्रीमती त्रिप्ता शर्मा की रसम पगड़ी बुधवार….10 सितम्बर को होगी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गहरे शोक के साथ सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, होशियारपुर के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट श्री अतुल शर्मा ने अपनी आदरणीय माता स्व. श्रीमती त्रिप्ता शर्मा (पत्नी स्व. श्री राम सरूप शर्मा) के...
article-image
पंजाब

जल्द अमीर बनने के चक्कर में इंस्पेक्टर करने लगा तस्करी : 2 साल पहले ही लगी थी नौकरी… अमृतसर में था तैनात

अमृतसर : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने हेरोइन तस्करी और उसके गिरोह को लेकर पुलिस हिरासत में कई राज खोले हैं। मंजीत सिंह और उसके साथी रवि पवार के...
Translate »
error: Content is protected !!