मारा गया बब्बर खालसा का आतंकी विस्फोट में निकाल रहा था बिस्फोटक, ब्लास्ट में दोनों हाथ उखड़े

by

अमृतसर पुलिस ने बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी की मौत का दावा किया है. पुलिस ने बताया कि वो विस्फोटक को निकालने की कोशिश कर रहा था. तभी ब्लास्ट हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना मंगलवार, 27 मई की सुबह क़रीब 9.30 बजे अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास इलाक़े में हुई. संदिग्ध आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और भारत में बैन किए गए संगठन बब्बर खालसा के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है. पुलिस के DIG (बॉर्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने बताया।

मरने वाला शख़्स एक आतंकवादी संगठन का मेंबर था. विस्फोटक निकालने की कोशिश करते समय ब्लास्ट हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई. हम जांच कर रहे हैं कि उनके निशाने पर क्या था. हमें उसकी पैंट की जेब से कुछ सुराग मिले हैं।

पुलिस को सुबह ही मजीठा में हुए विस्फोट की सूचना मिल गई थी. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि जब वो मौक़े पर पहुंचे, तो उन्होंने एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल देखा, बाद में उसकी मौत हो गई.

वहीं SSP (ग्रामीण) मनिंदर सिंह ने बताया, “शुरुआती जांच में पता चला कि आतंकवादी विस्फोटकों से भरी खेप को निकालने की कोशिश कर रहा था. ऐसा लगता है कि उसने विस्फोटक को ठीक से नहीं संभाला. जिससे वो फट गया.” स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विस्फोट में संदिग्ध के हाथ उखड़ गए थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो हर पहलू की जांच कर रहे हैं.। बीते महीने पंजाब के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर  धमाका हो गया था ।। 7-8 अप्रैल की देर रात, जालंधर ज़िले में स्थित इस घर के बाहर एक ग्रेनेड फेंका गया था. हमले के समय मनोरंजन कालिया अपने घर के अंदर ही मौजूद थे. हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ. बाद में पुलिस ने हमले के पीछे, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हाथ होने की आशंका जताई. पंजाब पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1464 करोड़ रुपए का GST घोटाला उजागर : कई बोगस कंपनियों का पर्दाफाश, 4 बड़े कारोबारी गिरफ्तार

स्क्रैप, लोहा और सीमेट की फर्जी बिलिंग के जरिए घोटाला अब तक 335 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी आई सामने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से जुड़े हैं तार एएम नाथ। नई दिल्ली/चंडीगढ़।...
article-image
पंजाब

पंजाब में ‘साडे बुज़ुर्ग साडा मान’ योजना से बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य और पेंशन सुविधाएं, 22 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने बुज़ुर्गों के सम्मान और भलाई को केंद्र में रखते हुए ‘साडे बुज़ुर्ग साडा मान’ योजना की शुरुआत की है. यह पहल केवल पेंशन या स्वास्थ्य सहायता...
article-image
पंजाब

8 महीने पहले हुई चोरी का पर्दाफाश: पंजाब में सियासी पारा हाई, किसान अब आर-पार के मूड में

चंडीगढ़ :पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने राज्य के सियासी पारे को फिर से बढ़ा दिया है. किसानों के प्रदर्शन स्थल शंभू बॉर्डर से चोरी...
article-image
पंजाब , समाचार

Punjab News : ठेकेदारी सिस्टम पर सरकार का एक्शन : कैबिनेट बैठक में, ग्रुप C और ग्रुप D कैटेगरी की नौकरियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी

चंडीगढ़ ; भगवंत मान सरकार ने कैबिनेट बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया है. सरकार के इन फैसलों से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी ।।मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में,...
Translate »
error: Content is protected !!