महिला की गोली मारकर हत्या , एक सेवादार भी घायल, आरोपी ने किए 5 फायर , 3 गोलियां महिला को लगीं : गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास महिला शराब पी रही थी

by

पटियाला : पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने कल रात 10 बजे महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। वह प्रॉपर्टी डीलर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी वरूण शर्मा ने पुष्टि की कि मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी PG में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। वह कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। जिस रिवॉल्वर से गोली मारी गई, वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है। महिला परविंदर कौर सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया।
उसी समय गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वह महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया। सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी।
निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी है। शुरूआती जांच में यह भी पता चला कि महिला के बारे में पता चलने के बाद आरोपी उसकी हत्या की ताक में था।
अनाज मंडी थाने में आरोपी निर्मलजीत के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की रिवाल्वर भी पुलिस ने जब्त कर ली है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कत्ल के बाद सरेंडर कर दिया। पुलिस तथ्यों की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने कहा कि महिला, गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास बैठ कर शराब पी रही थी। महिला श्रद्धालुओं व अन्य ने देखा कि वह सरोवर के पास गलत काम कर रही है तो उसे रोकने के लिए वे सभी गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर के पास ले गए।
जब श्रद्धालु मैनेजर के कमरे के पास लेकर गए तो आरोपी निर्मलजीत ने 5 गोलियां मारी। 3-4 गोलियां महिला को लगी और एक गोली सेवादार सागर को लगी। सागर खतरे से बाहर है। पटियाला पुलिस ने तुरंत आरोपी निर्मलजीत को अरेस्ट कर लिया और रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया।
महिला का कोई पारिवारिक सदस्य सामने नहीं आया। जांच में महिला से आदर्श नशा छुड़ाओ केंद्र फैक्ट्री एरिया पटियाला की एक पर्ची मिली। वहां से जांच करने पर पता चला कि इस महिला को अल्कोहल एडिक्शन थी। डॉक्टर ने लिखा है कि वह डिप्रेशन में थी, इसके मूड स्विंग होते थे। इसकी और गहराई से जांच करेंगे।
गोली चलाने वाला निर्मलजीत धार्मिक प्रवृत्ति का इंसान है। सुबह-शाम गुरुद्वारे आता था। उसे पता चला कि महिला गुरुद्वारे की सरोवर के पास आकर शराब पी रही थी। इसलिए गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। अभी तक हमने जो इन्वेस्टिगेशन की है। सीसीटीवी देखी है, उसमें पता चला कि कल (रविवार) यह लेडी जीरकपुर से बस में अकेले यहां पटियाला पहुंची थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांवों में हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

– कैबिनेट मंत्री ने गांव डल्लेवाल, ठरोली व चक्क साधु के 101 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों के लोगों तक हर...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय गुरपाल नागरा तथा अजीत गिल का सम्मान…..ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी ने

गढ़शंकार।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में योगदान डालने वाले टूर्नामेंट कमेटी के सहयोगी समाजसेवी गुरपाल सिंह नागरा कनाडा तथा अजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा? दिन में पार्लर,रात को मैडम जहर, गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा

सोशल मीडिया पर मुस्कुराती तस्वीरें, इंस्टाग्राम रील्स में ग्लैमरस अंदाज और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में चलता एक ब्यूटी पार्लर। पहली नजर में खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की जिंदगी बिल्कुल सामान्य दिखती थी। लेकिन पुलिस...
article-image
पंजाब

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर बरसाई गोलियां : पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर फायरिंग,

कनाडा : कनाडा में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में...
Translate »
error: Content is protected !!