खुलेआम संबंध बनाने वाले मनोहरलाल धाकड़ को मिली जमानत

by

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लड़की के साथ खुलेआम संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को जमानत मिल गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एक दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया था। मनोहरलाल धाकड़ का दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस 8 लेन पर अश्लीली हरकत का हुआ सीएटीवीवीडियो वायरल हुआ।

इस वीडियो के लिए उन्हें ब्लैकमेल भी किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो ना वायरल करने के लिए एक लाख रुपए की रकम मांगी गई थी। हालांकि उन्होंने केवल 20 हजार रुपए ही दिए थे जिसके चलते उनका वीडियो वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में NHAI को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। फिलहाल वीडियो वायरल करने वालो को तलाश रही है।

रविवार को गिरफ्तार हुआ था मनोहरलाल धाकड़

मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर रविवार को धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया था।। वीडियो में इस नेता को सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताया गया जबकि भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है।

मंदसोर जिले के दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर आपत्तिजनक अश्लीली हरकत करते एक वीडियो 22 मई को वायरल हुआ था। इस वीडियो में मनोहरलाल धाकड़ कार से उतरकर लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल सकता है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद एनएचएआई के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 1 लाख रुपए की डिमांड की थी, उस दौरान 20 हजार नकद दे दिए गए थे,बाकी के 80 हजार रुपयों को लेकर ही उनमें से किसी ने वीडियो वायरल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने NHAI अधिकारियों को पत्र भेजकर कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। सोशल मीडिया पर 3 कर्मचारियों को हटाने की खबर वायरल हो रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। बताया जा रहा है कि एलईडी स्क्रीन से मोबाइल के जरिए वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किए गए थे। इन वीडियो की आवाजों की पहचान के आधार पर तलाश की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज छात्रा की मौत का मामला: भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का आरोप, रैगिंग और उत्पीड़न से टूट गई छात्रा

धर्मशाला :   बाघनी पंचायत निवासी एक छात्रा की डिप्रेशन में आने के बाद मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की चार छात्राएं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील...
दिल्ली

रेल मंत्रालय ने “आत्मनिर्भर भारत का हो रहा निर्माण” शीर्षक से वर्षांत उपलब्धियों की एक पुस्तिका जारी की |

दिल्ली : रेल मंत्रालय ने वर्ष 2020 में रेल मंत्रालय की उपलब्धियों की एक बुकलेट जारी की है, जिसका शीर्षक है “एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण”। इस पुस्तिका में वर्ष 2020 में भारतीय रेल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धरवाला में कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आग के दृष्टिगत तारा देवी में रुके हरियाणा के छात्रों को शोघी स्कूल में किया स्थानांतरित : तारा देवी स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में रुके थे हरियाणा राज्य से आए 51 छात्र

शिमला 30 मई – गत दिवस तारा देवी के जंगलों में लगी भयानक आग को काबू करने के साथ-साथ जिला प्रशासन शिमला की त्वरित कार्यवाही एवं मुस्तैदी से तारा देवी स्थित स्काउट एंड गाइड...
Translate »
error: Content is protected !!