मां-बेटों ने घर में ही शराब फैक्टरी दी खोल : ड्रम और तीन हजार लीटर शराब बरामद

by

जगरांव : लुधियाना के जगरांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में ही शराब की अवैध फैक्टरी चल रही थी। एक महिला और उसके दो बेटे इस फैक्टरी को चला रहे थे। जगरांव के सिधवां बेट क्षेत्र के गांव परजिया विहारीपुर में पुलिस ने एक घर रेड कि तो पुलिस भी दंग रह गई। घर में अवैध शराब फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, महिला और उसका एक बेटा फरार हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला राजो बाई और उसके बेटे कुलदीप सिंह और हर्षदीप सिंह अपने घर में अवैध शराब बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 3 हजार लीटर लाहन और 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने लाहन को वहीं नष्ट कर दिया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, ड्रम, भट्ठी और गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।

थाना सिधवां बेट के एएसआई राज कुमार के मुताबिक, वे पुलिस टीम के साथ गांव अबूपुरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें यह सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसकी मां राजो बाई और भाई हर्षदीप सिंह मौके से फरार हो गए। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वे अपने गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी अवैध शराब की सप्लाई करते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद लुधियाना देहात की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कई अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस श्री रवि शंकर झा ने होशियारपुर के नए अत्याधुनिक जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का किया उद्घाटन

अब लंबित मामलों का जल्द होगा निपटारा संभव: चीफ जस्टिस रवि शंकर झा होशियारपुर वासियों का सपना हुआ साकार: जस्टिस अरुण पल्ली होशियारपुर, 17 मार्च – माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य...
article-image
पंजाब

स्कूल के समीप सीवरेज के गंदे पानी ने तालाब का रूप धारण किया : इसी रोड पर हस्पताल जाने वाले मरीजों और स्कूल जाने वाले छात्रों को आती दिक्कत

गंदे पानी से कोई भी घातक बीमारी बच्चो को कर सकती है ग्रस्त, गणमान्य लोगों को ओर से तुरंत सीवरेज डालने की मांग की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सतलुज अस्पताल...
article-image
पंजाब

लाखों की चोरी : गढ़शंकर में गारमेंटस की दुकान पर 3 से 4 लाख रुपये के कीमती कपड़े गायब

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है और पुलिस प्रशासन की चुप्पी बड़े सवाल खड़े कर रही है। चोरी की एक और घटना...
article-image
पंजाब

Chhaya Vedh is a serious

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.29 :  If we study Vastu Shaster in detail, then there are many internal defects which are minor or almost invisible but generate tremendous negative energy and promote mental stress and make human...
Translate »
error: Content is protected !!