ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस को 1-0 से हराया

by

पंजाब स्टेट सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग में गढ़शंकर की जीत

गढ़शंकर :  पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही 21वीं पंजाब स्टेट सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग के तहत मुकाबला बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के प्रबंधों के तहत हुए इस मुकाबले में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) जालंधर की टीम को 1-0 से पराजित किया।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा। ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल की बढ़त हासिल की और अंत तक इसे बरकरार रखते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

मुकाबला शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय की रस्म भी अदा की गई। इस अवसर पर कमेटी के कैशियर योग राज गंभीर, डीपीई शलिंदर सिंह राणा, डीपीई महेंद्रपाल सिंह, अमरीक सिंह सैंहबी, गगनदीप थांदी, के.सी. पुरी, कोच हरदीप सिंह, तरलोचन सिंह गोलियां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शर्मनाक वारदात: अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख से कृत्रिम घुटने चोरी

डॉक्टर को बेचने के लिए ले जा रहा था युवक, ग्रामीण ने देखा तो बहानेबाजी की; परिवार ने तलाश कर पकड़ा बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भाई बख्तौर में एक हैरान करने...
article-image
पंजाब

सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक रहेगी छुटियां

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान हाे गया हैं। सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल पूरे एक महीने बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के सचिव आईएएस कमल किशोर यादव ने अधिसूचना जारी की हैं।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती में ‘चिट्टा’ टेस्ट होगा अनिवार्य -हर जिले में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र….14.95 करोड़ की योजना मंजूर  : मादक पदार्थों के दुरूपयोग पर शून्य सहिष्णुता नीति अपना रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की...
article-image
पंजाब

11 गैंगस्टर 9 पंजाबी : कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी

चंडीगढ़ । कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है। ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट ने 11 गैंगस्टर की लिस्ट जारी की है। जिनसे पब्लिक सेफ्टी वार्निंग...
Translate »
error: Content is protected !!