बीत ईलाके में बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ पावरकाम के सब आफिस बीनेवाल में रोष धरना लगाया

by

बिजली कट लगते ही बीत ईलाके में पीने के पानी का संकट गहराया
पहले पैटर्न पर 24 घंटे बिजली देने की मांग
भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर में पड़ते बीत क्षेत्र में लग रहे बिजली के अघोषित कटों से परेशान ईलाका वासियों ने पावरकाम के सब आफिस बीनेवाल में दो घंटे धरना लगाकर प्रर्दशन किया। जिसमें पावरकाम व कार्याकारी इंजीनियर के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए बिजली के लंबे लंबे अघोषित कट बंद करने की मांग उठाई और कहा कि अगर बिजली के कट बंद नहीं किए गए तो पावरकाम के कार्याकारी इंजीनियर गढ़शंकर के कार्यालय का बीत के समूह लोगो को साथ लेकर घेराव किया जाएगा। इस समय सब आफिस बीनेवाल के एसडीओ कमल देव को ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस दौरान विभन्नि व्क्ताओं ने कहा कि बीत ईलाके में ना तो कोई उद्योग है और ना ही धान की फसल की बुआई की जाती है। बीत ईलाके में तो घरेलू उपयोग या बाटर सप्लाई सकीमों के लिए बिजली का उपयोग किया जाता है। बिजली के लंबे लंबे अघोषित कट लगने से पीने के पानी की सप्लाई चरमरा जाती है। अव कुछ दिनों से बिजली के कटों के साथ ही पीने के पानी का संकट गहरा गया है। बीत ईलाके में और कोई पीने के पानी का साधन नहीं है। लिहाजा बीत ईलाके में पहले की तरह 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए अन्यथा गढ़शंकर में कार्याकारी इंजीनियर के कार्यालय का घेराव किया जाएगा और तव तक जारी रहेगा जव तक 24 घंटे बिजली सप्लाई शुरू नहीं की जाती है। इस समय सीपीएम के नेता गरीब दास बीटन, आल इंडिया जाट महासभा के प्रदेशिक महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, सरपंच संजय पिपलीवाल, प्रवीण राणा वीनू,दविंद्र सिंह, सरपंच दविंद्र देबी टिब्बियां, जंग बहादर काकू, सतीश शर्मा, अमरीक बीटन, रजिंद्र सिंह राणा, ओकांर धीमान, अश्वनी धीमान, देव, सीतू पंच, जसविंदर सिंह, राकेश कुमार, राम पाल, रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार…..सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

अमृतसर : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल सदरपुर का 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार

गढ़शंकर ।: सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परिणाम में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर गढ़शंकर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा के कामर्स ग्रुप की छात्रा पलक...
article-image
पंजाब

सतसंग एवं कथा में भाग लेने वालों पर भगवान की असीम कृपा होती हैः प्रियंका बाबा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भक्तों की तरफ से फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर मार्ग पर उप्पल अस्पताल के समीप श्री मद्भागवत कथा करवाई जा रही है। जोकि 27 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस दौरान कथा...
article-image
पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से अंतर्राट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में किया गया जागरुक

होशियारपुर 08 मार्च: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से पी.डी. आर्य महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सैमीनार कर छात्राओं को उनको उनके कानूनी हकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!