बिजली के लग रहे कटो के विरुद्ध गढ़शंकर बिजली कार्यलय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

by

गढ़शंकर – सीपीआई एम के आह्वान पर एक्सईन पंजाब पावर कारपोरेशन गढ़शंकर के कार्यलय के सामने इलाके में लगाए जा रहे अघोषित कटो के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टू,गुरनर्क सिंह भज्जल, बीबी सुभाष मट्टू, हरभजन सिंह अटवाल व कामरेड रविंदर कुमार नीटा ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन दअघोषित कटो को बंद करे, समय निकाल चुकी बिजली की टैरो को जल्द बदली करने, एमरजेंसी में फोन अटैंड करने व किसानों को निर्वघ्न बिजली की सप्लाई करने की मांग करते हैं। उनका कहना था कि कटो के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है फसल खराब होने व पीने वाले पानी की सप्लाई बंद हो जाने के कारण जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में एक्सईन नितिन जसवाल को मांगपत्र भी सौंपा गया। इस प्रदर्शन में अच्छर सिंह बिलडो, राजिंदर सिंह सरपंच, जगदीश सिंह, कश्मीर सिंह, मोहनलाल पूर्व सरपंच, रेशम सिंह भज्जल, दर्शन सिंह पूर्व सरपंच, जोगा सिंह मट्टू, अमरीक सिंह दियाल, सुरिंदर सिंह, महिंदर सिंह मट्टू, परमजीत सिंह ढिल्लों, हरपाल सिंह देनोवाल, रणजीत सिंह बंगा, तरसेम लाल व जरनैल सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप से हिसाब बराबर…. अब ममता बनर्जी की बारी : राहुल गांधी ने सेट किए कांग्रेस के नए टारगेट

काग्रेस नेता राहुल गांधी अंततः अपनी राजनीति की राह पर चलने लगे हैं। दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस की नजर पश्चिम बंगाल पर है। पार्टी वहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ...
article-image
Uncategorized , पंजाब

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार : जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक किया भेंट

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक भेंट किय गढ़शंकर, 26 जून : गढ़शंकर क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ज्वाइन करेंगे DK शिवकुमार : कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार? ..सियासी भूचाल के बीच समझिए नंबर गेम

कर्नाटक में डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच राजनीतिक झगड़ा चल रहा है। मुख्यमंत्री पद के लिए राजनीतिक लड़ाई तेज़ होती जा रही है। इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि कर्नाटक...
Translate »
error: Content is protected !!