दिनदिहाड़े अगवा कर किया मर्डर : गढ़शंकर के बीत इलाके में युवक को अज्ञात युवक आरोपी गाड़ी स्क्रोपिओ में उठा कर ले गए,  2 घंटे बाद गंभीर घायल कर फेंका , अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित 

by
गढ़शंकर :  गढ़शंकर के बीत इलाके में गांव भवानीपुर के सताईस वर्षीय युवक को दिनदिहाड़े अगवा किया और गाड़ी में डाल कर ले गए दो घंटे बाद गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर फेंक गए। वहां से लोगों ने उसे  उठाकर अस्पताल पहुँचाया तो अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्डर के पीछे पुरानी आपसी रंजिश बताई जा रही है।
 जानकारी मुताबिक गांव भवानीपुर का मंजीत सिंह उर्फ़ गनी पुत्र दिलबाग सिंह आपने दोस्त सूरज निवासी अचलपुर के साथ मोटरसाइकिल पर गांव झोनोवल के निकट पेट्रोल पंप पर आ रहा था तो करीब बारह वजे एक स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मारी और निचे गिरने पर मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी से मारपीट की और उठाकर गाड़ी में डाल  लिया। जिसके पौने दो घंटे बाद करीव पौने दो वजे झुंगियां बीनेवाल रोड पर गंभीर घायल कर फेंक गए। जिसके बाद काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उससे उठाने के कोशिश की लेकिन वह बेहोशी की हालत में था।  जिसके बाद लोगों ने गंभीर घायल  मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुँचाया।  वहां पर डॉक्टरों ने उससे मृत करार दे दिया। मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी की टांगों पर गोली लगने जैसे निशान लग रहे और सिर पर तेज नुकीले हथियार के निशान लगे हुए दिखाई दे रहे थे।
मृतक गनी के पिता दिलबाग सिंह : मेरा तो घर उजड़ गया , हत्यारों को फांसी लगनी चाहिए। मजदूरी कर बेटे को पाला था। एक युवक ने कहा था कि 15 मिनट में रिजल्ट साहमने आ जायेगा। उसके कुछ घंटे बाद मुझे पता चला कि मेरे बेटे का मर्डर कर रोड़ पर फेंक दिया गया।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : तेजधार हथियारों से मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी को मारा गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और मृतक के परिवार वालों के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जायेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सुचना के मुताबिक मुख्य आरोपी राजा उर्फ़ राजन ने पहले गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर और फिर मर्डर कर झुंगियां बीनेवाल रोड़ पर फेंक गए।  राजा उर्फ़ राजन व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें शीध्र ग्रिफ्तार कर लिया जयेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एनसीसी भर्ती और चुनावी साक्षरता क्लब की पहल

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही, द्वितीय और तृतीय वर्ष के मौजूदा कैडेटों...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को चेक सौंपे

होशियारपुर, 23 अक्टूबर : कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने आज सिविल अस्पताल में बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को 5,02,500 रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पुलिस टीम पर फायरिंग…एनकाउंटर में बदमाश घायल; दो गिरफ्तार

तरनतारन। जालंधर देहाती के थाना लोहियां के सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने तरनतारन जिले के गांव छापड़ी साहिब में छापामारी की। इस दौरान विभिन्न मामलों में नामजद नवदीप सिंह...
article-image
पंजाब

महिला सहित 2 गिरफ्तार : 17 नशे के इंजेक्शन व पुरुष से 50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने महिला से 17 नशे के इंजेक्शन व पुरुष से 50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!