दिलवर राम बाबा ने गणमान्यों की मौजूदगी में आरोपों को नकारा

by

गढ़शंकर। बीते दिनों एक परिवार द्वारा गांव के ही बाबा दिलवर राम पर आरोप लगाया था कि बाबा ने उनके परिवार को वहमों में डालकर लाखों रुपए की ठगी की है। पीड़ित परिवार ने उक्त बाबा के खिलाफ कार्रवाई करने की पुलिस को गुहार लगाई थी। इस संबंध में मंगलवार को बाबा दिलवर ने गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में मीडिया के सामने अपने उपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने परिवार के साथ कोई ठगी नहीं की है तथा न ही लड़की का रिश्ता तोड़ने में उसका कोई रोल है। बाबा ने बताया कि उक्त परिवार की लड़की की शादी के लिए उन्हें खुद ही विचोला बनाया गया था तथा लड़के द्वारा मना करने पर पूरा इलजाम उनपर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने परिवार से पैसों की भी कोई ठगी नहीं की है, बल्कि उन्होंने तो परिवार के 5 लाख रुपए सहारा कंपनी में लगाए हैं। उक्त परिवार द्वारा उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। जबकि शिकायत उन्होंने थाना गढ़शंकर में की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोबाइल की बढ़ती लत से बच्चों पर असर, सुर संगम ट्रस्ट ने शुरू की अनोखी पहल: बलजिंदर मान ने सराहा प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मोबाइल फोन सुविधा को मूलतः संचार की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया था, लेकिन समय के साथ यह हर आयु वर्ग की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन...
article-image
पंजाब

जिला वासी 8 वर्ष पुराने आधार कार्ड को करवाएं अपडेट: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समूह जिला वासियों को अपना आधार अपडेट करने के लिए कहा है। उन्होंने आधार कार्ड धारकों को अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने पिछले 8 वर्षों से...
article-image
पंजाब

तलाश रही थी पुलिस, कार को रोकने की कोशिश की, तो पुलिस पर चला दीं गोलियां : पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में लगी गोलियां

मोहाली :  पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान दोनों की पहचान राजपुरा के प्रिंस उर्फ परमवीर तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री एसवाईएल को लेकरहोने वाली बैठक में रहेंगे मौजूद : केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने चंडीगढ़ में ‘राउंड टेबल’ 28 दिसंबर को मीटिंग की तय

चंडीगढ़, 15 दिसंबर : सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर निर्माण को लेकर पंजाब व हरियाणा के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत केंद्र सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!