दिल्ली एयरपोर्ट को जाने वाले लोगों के लिए सस्ती और सुखी सफर के लिए दो बसें और पीआरटीसी के बेड़े में शामिल : v

by

चंडीगढ़ : पीआरटीसी के बेड़े में दिल्ली एयरपोर्ट को जाने वाले लोगों के लिए सस्ती और सुखी सफर के लिए दो बसें और शामिल की गई है। नई बसों को हरी झंडी देने के उपरांत अध्यक्ष पीआरटीसी रणजोध सिंह हडाना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की ओर से लोगों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से शुरू की गई दो एसी वोल्वो बसें चंडीगढ़ से अबोहर इलाके जाया करेगी। जिसके साथ अब लोग सस्ते और सुखी सफर का आनंद ले सकेंगे। विशेषकर इस सस्ते सफर के साथ जहां लोगों की जेब का अतिरिक्त बोझ घटेगा। वहीं विभाग की आर्थिक स्थिति भी और अच्छी होगी। हडाना ने कहा कि विभाग में किसी भी तरह की चोरी रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पिछले कुछ महीनो से चल रही लगातार चेकिंग में पीआरटीसी को अलग-अलग डिपुओं के16 ड्राइवर को अंदाजन 500 लीटर डीजल चोरी करते पकड़ा गया। जिसकी कीमत लगभग 42 हजार 409 रुपए बनती है। इसके साथ ही अलग-अलग डिपुओं के 40 कंडक्टरों को चोरी करते पकड़ा गया। जिसकी रकम 3 हजार 664 रुपए बनती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Trees were planted in Sant

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/july 23 :  Tree plantation was done today under the plantation campaign in Sant Baba Bhag Singh Educational Complex, by the Chancellor  of Sant Baba Bhag Singh University, a famous educational institution located in the...
article-image
पंजाब

रक्तदान कर आप के ब्लॉक अध्यक्ष गुरदयाल भनोट ने जन्म दिन मनाया : हर वर्ष जन्म दिन के इलावा करते है 3 बार रक्तदान

गढशंकर :  आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष गुरदयाल सिंह भनोट ने अपने जन्म दिवस पर रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि  गुरदयाल सिंह भनोट पिछले 15  वर्ष से लगातार आपने जन्म दिवस पर रक्तदान...
article-image
पंजाब

केजरीवाल को ईडी से बचा रहे भगवंत मान : देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री को केंद्रीय एजेंसी के चंगुल से बचाने के लिए दूसरे राज्य में राजनीतिक शरण मिली : अर्शदीप कलेर

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आम आदमी पार्टी  के नेता अरविंद केजरीवाल को ”राजनीतिक शरण” देने और प्रवर्तन निदेशालय के समन के बीच उन्हें बचाने का आरोप लगाया।...
Translate »
error: Content is protected !!