दिल्ली दारू घोटाले में फिर जेल जा सकते केजरीवाल-सिसोदिया, CBI ने अदालत में दी अर्जी : पंजाब में CM भगवंत मान की कुर्सी पर खतरा, कॉन्ग्रेस का दावा- AAP के 30

by
117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में वर्तमान में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल है। उसके पास 93 विधायक हैं जबकि कॉन्ग्रेस के पास मात्र 16 विधायक हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी  को मिली करारी हार के बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ती जा रही है।  पार्टी को अब राजनैतिक और कानूनी फ्रंट पर समस्याएँ आ रही हैं। दिल्ली के बाद उसका पंजाब का सिंहासन डोल रहा है।
 कॉन्ग्रेस पंजाब में उसकी सरकार गिराने की फिराक में हैं। दूसरी तरफ शराब घोटाला मामले में मुखिया केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI ने जल्दी मुकदमा चलाने को कदम बढ़ा दिए हैं। AAP को एकसाथ कई फ्रंट पर चुनौती मिलने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्सके अनुसार, दिल्ली में हार के बाद पंजाब की कॉन्ग्रेस ईकाई सरकार गिराने में जुट गई है। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार (9 फरवरी, 2025) को दावा किया है कि सत्तारूढ़ AAP के 30 विधायक कॉन्ग्रेस के सम्पर्क में हैं।
उन्होंने दावा किया है कि यह सम्पर्क पिछले एक वर्ष से बना हुआ है। उन्होंने कहा है कि यह सभी विधायक AAP छोड़ कर कॉन्ग्रेस को समर्थन देने को भी तैयार हैं। उन्होंने पार्टी में भीतरी लड़ाई का भी हवाला दिया है।
प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद से हटा कर खुद सीएम बनने का कदम उठा सकते हैं। बाजवा ने कहा है कि आगामी दिनों में पंजाब में एक सीट पर उपचुनाव होना है और इस सीट से केजरीवाल अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।  उन्होंने कहा, “अपने करीबियों की बड़ी फ़ौज को समायोजित करने के साथ ही केन्द्रीय एजेंसियों की जाँच एवं कार्रवाई से बचें और फंड्स जुटाने को AAP मुखिया पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की कोशिश करेंगे।”
बाजवा ने यह भी दावा किया कि भगवंत मान दिल्ली में भाजपा के हाईकमान से अपने संबंध सुधारने में जुटे हैं। बाजवा जैसे ही कुछ सुर पंजाब कॉन्ग्रेस के मुखिया और सांसद अमरिंदर सिंह ‘राजा वरिंग’ के हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में राज्य के भीतर कई नेता AAP छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अब पंजाब में कॉन्ग्रेस असफल ‘पंजाब मॉडल’ और असफल ‘दिल्ली मॉडल’ को लेकर सरकार पर हमलावर होगी। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में AAP की हार, पंजाब में कॉन्ग्रेस के लिए ‘आपदा में अवसर’ जैसी है।
वरिंग ने कहा है कि AAP को पंजाब से भी अपना बोरिया बिस्तर बाँध लेना चाहिए। वहीं AAP ने पार्टी में टूट के सभी दावों को नकारा है। पंजाब AAP के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा,
“केजरीवाल हमारे राष्ट्रीय संयोजक हैं और भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। कॉन्ग्रेस का ग्राफ रसातल को जा रहा है। दिल्ली में लगातार तीसरी बार उसका प्रदर्शन जीरो रहा है।”
नील गर्ग ने दावा किया कि 2027 चुनाव में कॉन्ग्रेस का प्रदर्शन 2022 के मुकाबले और भी बुरा होगा। गौरतलब है कि 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में वर्तमान में AAP को प्रचंड बहुमत हासिल है। उसके पास 93 विधायक हैं जबकि कॉन्ग्रेस के पास मात्र 16 विधायक हैं।
राज्य में शिरोमणि अकाली दल के पास 3 जबकि भाजपा के पास 2 विधायक हैं। कॉन्ग्रेस लगातार कहती आई है कि उसका अधिकांश वोट AAP ने ही लिया है। वह अब दिल्ली में AAP की हर और पंजाब में अंदरूनी लड़ाई के शेयर वापसी करने के मूड में है।
AAP के लिए सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उसके दोनों बड़े नेताओं केजरीवाल और सिसोदिया पर चुनाव हारने के बाद जेल जाने की तलवार लटक रही है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे दोनों के खिलाफ जाँच एजेंसी CBI ने मुकदमा जल्दी चालू करने की अर्जी अदालत को दी है।
CBI की एक विशेष अदालत ने सिसोदिया और केजरीवाल के वकीलों से कहा है कि वह मुकदमे के कागजों की जाँच जल्दी पूरी कर लें ताकि जल्द से जल्द मुकदमा चालू किया जा सके। अदालत ने यह बात 3 फरवरी, 2025 को कही। इससे पहले CBI ने कहा है कि वह जल्द से जल्द इस मामले में 23 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा चालू करना चाहती है।
गौरतलब है कि केजरीवाल समेत बाकी लोगों पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की आबकारी नीति ने बदलाव किया जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। इस नीति बदलने से निजी विक्रेताओं फायदा पहुंचाया गया और उनसे वापसी में मिले ₹100 करोड़ को गोवा चुनाव में खपाया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बालकृष्ण रोड पर पाइपलाइन बिछाने की कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने की शुरुआत

होशियारपुर, 25 सितंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर निवासियों की हर समस्या का समय पर समाधान किया जा रहा है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी...
article-image
पंजाब

शाम चौरासी के नूरपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने  गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां

जनता से सीधा संवाद कर 4 साल में हुए बदलाव को रखा सामने होशियारपुर, 26 मार्च  : दलजीत अजनोहा ।   पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज विधानसभा क्षेत्र शाम...
article-image
पंजाब

कृपाण मारकर हत्या की थी कमल कौर की : 2 आरोपी गिरफ्तार… क्या थी वजह?

बठिंडा : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इंस्टाग्राम पर विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमलजीत कौर का 10 जून को एक कार से शव बरामद हुआ। पुलिस को आदेश अस्पताल की कार...
Translate »
error: Content is protected !!