ई-परिवार पर 99.84 प्रतिशत परिवार सदस्य सत्यापितः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि ई-परिवार रजिस्टर पर 99.84 प्रतिशत परिवार सदस्यों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत कुल 75,18,296 परिवार सदस्यों में से 75,05,913 सदस्यों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-परिवार प्रणाली एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे ग्राम पंचायत स्तर पर परिवारों का डेटा प्रबंधित करने के लिए बनाया गया है। प्रत्येक पंचायत सचिव को अपने क्षेत्र के परिवारों का डेटा दर्ज करने और अपडेट करने के लिए सुरक्षित लॉग-इन की सुविधा प्रदान की गई है। इस प्रणाली को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने के लिए 27 अप्रैल, 2024 से अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि ई-परिवार एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिससे नए परिवारों को जोड़ने और मौजूदा रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार करने की प्रक्रिया आसान हो गई है। इसके अलावा, परिवार के विवरण को राशन कार्ड से जोड़ने का कार्य भी जारी है, जिससे सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
श्री सुक्खू ने कहा कि ई-परिवार पोर्टल के माध्यम से परिवार नकल, विवाह प्रमाण-पत्र और बीपीएल प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीक के उपयोग से प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विभागों को डिजिटल समाधान अपनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके, पारदर्शिता बढ़े और एक नागरिक-केंद्रित प्रणाली विकसित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहल कागजी कार्यवाही को कम करने, प्रक्रियाओं को आसान बनाने और सरकारी सेवाओं को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाने में मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ई-परिवार’ पहल राज्य सरकार की डिजिटल हिमाचल की सोच का प्रमाण है, जिससे शासन को अधिक सुगम, प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर जिला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन घुमारवीं उपमंडल के 7 पंचायतो के लोगों की सुनी समस्याएं

बिलासपुर 17 जनवरी :   बिलासपुर जिला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने ग्राम पंचायत कसारू में पौधारोपण कर किया। इस कार्यक्रम में विकास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में अवैध खनन का मामला : रोपड़ में 630 1630 करोड़ रुपये का अवैध खनन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और विजिलेंस ब्यूरो से मांगा जवाब

चंडीगढ़ ।  रोपड़ में 630 व मोहाली में 1000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हर साल होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कांस्टेबल नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में सेवा से बर्खास्त

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल पुलिस के कांस्टेबल ललित कंवर को मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता साबित होने के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले की शुरुआत...
Translate »
error: Content is protected !!