दिल्ली पहुंची हिमाचल आरजीडी की लड़ाई : CM की अगवाई में राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेगा मंत्रिमंडल

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल का राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद अब यह लड़ाई शिमला से दिल्ली पहुंच गई है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं और शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवाई में कांग्रेस हाईकमान में नेताओं से मिलेंगे। मुख्यमंत्री एक दिन के लिए श्रीनगर गए थे और वहां से दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली में पूरे मंत्रिमंडल की पहले मुलाकात लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से होगी। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री बजट सत्र के दौरान संसद में यह मामला उठाने का आग्रह करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की इस डिमांड को लेकर क्या परिस्थितियां हैं, यह बात भी होगी।
इसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ भी भेंट कर सकते हैं। इस मुलाकात में भी राज्य की वित्तीय परिस्थिति और उपलब्ध विकल्पों पर बात होगी। दूसरी तरफ, हिमाचल में विपक्षी दल भाजपा यह साफ कर चुकी है कि मुख्यमंत्री या कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली में मुलाकात के लिए वे नहीं जाएंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब जरूरी लगेगा, वे अलग से जाकर अपनी बात केंद्र में रखेंगे। ऐसे में अब राज्य सरकार अन्य विकल्पों पर आगे बढ़ रही है। पिछली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री इसी मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से भी भेंट कर चुके हैं। इससे लगा था कि राज्य सरकार लीगल लड़ाई के विकल्प भी देख रही है।
—————————–
आरडीजी बंद होने से प्रदेश को होगा बड़ा नुकसान

एएम नाथ। मंडी
हिमाचल प्रदेश गंभीर आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजर रहा है। आरडीजी बंद होने से संकट गहरा हुआ है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने मंडी शिवरात्रि महोत्सव में आयोजित जलेब के समापन पर पड्डल मैदान में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचली गांव देश के अन्य गांवों से ज्यादा विकसित हैं।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रदेश वर्तमान में गंभीर आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है, फिर भी हिमाचल के गांवों का विकास स्तर अत्यंत सराहनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और केरल जैसे अग्रणी राज्य की बराबरी की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए टीम एयरपोर्ट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की : राहत शिविर में जाकर प्रभावितों से की मुलाकात, उपलब्ध सुविधाओं बारे ली जानकारी

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने बरसात से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा प्रभावितों से मिलकर घटित आपदा बारे ली जानकारी नूरपुर,16 सिंतबर। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू) के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल से की मुलाकात : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों और मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा

चंडीगढ़, 12 जून: आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू) के प्रतिनिधिमंडल ने आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल से मुलाकात कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से संबंधित...
article-image
पंजाब

A function was organized by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov. 05 : A simple but effective function was organized by Inter natinoal Karate Referee Jagmohan Vij at his Karate Coaching Center Narayan Nagar Hoshiarpur. On this occasion, Jagmohan Vij told the students...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार कार्यालयों में राजस्व से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने बारे भी दिशा-निर्देश दिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने

कार्यों को निपटाने में समयसीमा का ध्यान रखें राजस्व अधिकारी-उपायुक्त उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना, 15 जून 2022- जिला ऊना में सभी राजस्व अधिकारी अपने...
Translate »
error: Content is protected !!