पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : डॉ. सलारिया

by

सलूणी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु युवा संसद 28 फरवरी को

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026 को पर्यावरण युवा संसद 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोद लिए गए एवं आसपास के विद्यालयों और चम्बा जिला के महाविद्यालयों के सहयोग से “सतत पर्यावरण एवं जलवायु कार्रवाई हेतु युवा नेतृत्व” विषय पर आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहिंदर सलारिया ने दी है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक संवाद एवं पर्यावरणीय नीति-निर्माण प्रक्रिया से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में वास्तविक संसद की कार्यप्रणाली का अनुकरण किया जाएगा, जिसमें छात्र प्रतिनिधि प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुति, वाद-विवाद तथा मतदान जैसी संसदीय प्रक्रियाओं में भाग लेंगे और अपने क्षेत्र एवं संस्थानों से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
इस कार्यक्रम में सलूणी क्षेत्र एवं आसपास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा चम्बा जिला के राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपने शिक्षक समन्वयकों के साथ भाग लेंगे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक प्रणाली एवं नीति-निर्माण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण, वनों की कटाई, जैव विविधता संरक्षण तथा जल संरक्षण जैसे प्रमुख पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी एक पर्यावरणीय विधेयक प्रस्तुत करेंगे, उस पर वाद-विवाद करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प एवं शपथ लेंगे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता, सर्वश्रेष्ठ संसद सदस्य, सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता, सर्वश्रेष्ठ नेता तथा सर्वश्रेष्ठ संस्थान को सम्मानित किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर सलारिया ने कहा कि यह युवा संसद विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक एवं भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनने हेतु प्रेरित करेगी तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करेगी। यह पहल हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

क्या विकास और जलवायु संकट के बीच सुरक्षित है हिमाचल? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे कई अहम सवाल

एएम नाथ। l शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने 23 सितम्बर 2025 को हिमाचल सरकार से राज्य की पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय हालात से जुड़े सवालों पर जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपको शहीद मान लिया हैँ आप अनशन खोल ले – खाप नेताओं खापो नें डल्लेवाल से किया आग्रह

चंडीगढ़ । किसान आंदोलन अब भी शांत नहीं हुआ है। लगातार किसानों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीँ अब किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा...
हिमाचल प्रदेश

कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल ने आरटीआई आवेदन पर दी बिंदुवार सूचना

अधिवक्ता विनोद चौहान की आरटीआई पर अस्पताल प्रशासन का जवाब आईजीएमसी एवं केएनएसएचएमसी शिमला ने आरटीआई आवेदन की जानकारी आवेदक को भेजी एएम नाथ। शिमला : कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं संग मनाई दिवाली

हमीरपुर 13 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर शहर मंे आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाई। रविवार शाम को बड़ी संख्या में शहरवासी और पार्टी कार्यकर्ता सुनील...
Translate »
error: Content is protected !!