बद्दी साई सडक़ के सुदृढीकरण के सरकार ने बजट की स्वीकृत

by

12 करोड़ 76 लाख 33 हजार रुपये किए जाएंगे व्यय
जल्द ही इसके टैंडर लगाए जाएंगे।

बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बद्दी रेड लाईट चौक से वर्धमान चौक तक लगभग 5 किलोमीटर सडक़ के सुदृढ़ीकरण तथा नालियों के निर्माण व अन्य कार्यों पर कुल 12 करोड़ 76 लाख 33 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बताया कि बद्दी साई मार्ग को सुदृढ़ीकरण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त सचिव ने 8 करोड़ 89 लाख 31 हजार 92 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त इस सडक़ के किनारे बिजली के खंभों को सुरक्षित दूरी पर स्थापित करने के लिए बिजली विभाग को 3 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि बद्दी शहर के मध्य स्थित यह मार्ग औद्योगिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे चंडीगढ़ शहर की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं सहित विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध हो सके। सडक़ के साथ-साथ समुचित जल निकासी व्यवस्था, विद्युत ढांचे का पुनर्संयोजन तथा आवश्यक तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। 10 से 15 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, ताकि निर्धारित समयावधि में परियोजना को धरातल पर उतारा जा सके।
विधायक ने कहा कि वह दून विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात सुविधा सुधारने तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विक्रमादित्य सिंह : कांग्रेस सरकार बनते ही करेंगे ओपीएस बहाली

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में कांग्रेस के युवा नेता एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ओ.पी.एस. बहाली की जाएगी। कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

600 KM पीछा कर दिल्ली पुलिस ने दबोचा : 4 साल से फरार चल रहा था का हत्यारा

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (AHTU) ने एक अंतरिम जमानत से फरार घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्या के एक पुराने मामले का पर्दाफाश कर दिया है. यह गिरफ्तारी हरियाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

समावेशी विकास और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री 152 करोड़ रुपये की लागत से मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होगा एसडीआरएफ कार्यालय

कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज, 15 फरवरी तक शिफ्टिंग प्रस्तावित एएम नाथ। ऊना :  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय ऊना जिले के हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल...
Translate »
error: Content is protected !!