दिल्ली महाअधिवेशन को लेकर हिमाचल कोली समाज पूरी तरह तैयार : 300 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता तय।

by

शिमला में प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ की अध्यक्षता में विशेष बैठक सम्पन्न।

महिला, युवा एवं जिला इकाइयों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां।

समाज के दमदार प्रतिनिधित्व से
दिल्ली में दिखेगी एकता और संगठन की शक्ति।

शिमला 18 जून, (परस राम भारती):- अखिल भारतीय कोली समाज के 12वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन को सफल बनाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश कोली समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक बुधवार को शिमला स्थित समाज के मुख्यालय कौशल भवन, कामनानगर चक्कर में प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, महिला विंग, युवा विंग तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी 21 जून 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कोली समाज के 12वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधियों की सहभागिता, यात्रा प्रबंधन, आवास, भोजन, समन्वय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी जिम्मेदारियां संबंधित पदाधिकारियों को सौंपी गईं।

प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ ने कहा कि यह राष्ट्रीय महाअधिवेशन कोली समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर है। हिमाचल प्रदेश से अधिक से अधिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी भागीदारी सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी जिला एवं खंड इकाइयों से समयबद्ध तरीके से प्रतिनिधियों की अंतिम सूची उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री गोपाल झिल्टा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से लगभग 300 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हो चुकी है। सभी जिलों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बसों, निजी वाहनों तथा अन्य माध्यमों से दिल्ली पहुंचने वाले प्रतिनिधियों की सूची तैयार की जा रही है। वाहन संख्या, यात्रा मार्ग, प्रस्थान समय, ठहरने की व्यवस्था तथा भोजन सहित सभी व्यवस्थाओं का अंतिम खाका शीघ्र जारी किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिला इकाई अपने प्रतिनिधियों का पूरा विवरण प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करवाए, जिसमें प्रतिनिधि का नाम, मोबाइल नंबर, पद, जिला, खंड तथा यात्रा व्यवस्था का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

महाअधिवेशन की तैयारियों में महिला विंग एवं युवा विंग की सक्रिय भूमिका पर भी विशेष चर्चा हुई। महिला विंग को समाज की महिलाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा महिला प्रतिनिधिमंडलों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं युवा विंग को युवाओं को संगठित कर अनुशासित एवं प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराने, यात्रा समन्वय तथा अधिवेशन के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करने का दायित्व दिया गया।

प्रदेश कार्यालय ने प्रदेश वित्त सचिव नेत्र चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव लायकराम कौशल तथा प्रदेश सह-वित्त सचिव रूप कश्यप को सभी जिलों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत संपर्क कर यात्रा व्यवस्था, संभावित व्यय तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही जिला अध्यक्षों को कूपनों एवं अन्य व्यवस्थाओं का पूरा विवरण भी समय रहते उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कोली समाज के संरक्षक रोशन लाल डोगरा, अखिल भारतीय कोली समाज के सचिव उत्तम सिंह कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह, संरक्षक लायक राम कश्यप, नेत्र सिंह चौहान, ओंकार चंद, सतीश आर्य, रूप कश्यप, महिला विंग संयोजक प्रभा कुमारी शांडिल, सह संयोजक डॉ. तन्निद्रा, डॉ.मदन झिलटा, बलदेव शांडिल व अन्य राज्य कार्यकारिणी सदस्यों के सहित जिला सोलन, शिमला, कुल्लू और अन्य खण्डों से आए पदाधिकारी व सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हिमाचल प्रदेश कोली समाज राष्ट्रीय महाअधिवेशन में एकजुट, अनुशासित एवं प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएगा तथा समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान का मजबूत संदेश पूरे देश तक पहुंचाएगा।

बैठक के अंत में प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ ने सभी पदाधिकारियों, महिला एवं युवा विंग, जिला अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं से मिलकर महाअधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि सभी प्रतिनिधि निर्धारित समय पर दिल्ली पहुंचकर समाज की एकता और शक्ति का परिचय दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल को बीजेपी ने दी टिकट :बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

चंडीगढ़ :  बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया ।बीजेपी की इस लिस्ट में बंगाल की 4 और पंजाब की एक सीट पर उम्मीदवार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवंगत सैनिक के परिजनों को विधायक सुरेश कुमार ने सौंपा 7.5 लाख रुपये का चेक

5 नवंबर को डयूटी के दौरान हुई थी भ्याड़ के हवलदार दिनेश कुमार शर्मा की मृत्यु रोहित राणा।  भोरंज 29 नवंबर। ग्राम पंचायत महल के गांव भ्याड़ के दिवंगत हवलदार दिनेश कुमार शर्मा के...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सदस्यों को आज पट्टा मेहलोग में दिलाई जाएगी शपथ

पट्टा मेहलोग, 5 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की 26 पंचायतों से चुने गए 15 पंचायत समिति सदस्यों को आईटीआई भवन पट्टा मेहलोग में आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। बीडीओ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

एएम नाथ। शिमला, 24 फरवरी : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2...
Translate »
error: Content is protected !!