दिल्ली में आप सरकार जाते ही सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : द‍िल्‍ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अफसर ह‍िरासत में ल‍िए

by

आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई है. सीबीआई ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े 6 अधिकारियों को ह‍िरासत में ल‍िया है. इन पर भ्रष्‍टाचार और घूस लेने के आरोप लगे हैं।  दिल्ली से लेकर गुड़गांव बॉर्डर इलाके में घूस लेने वाले दिल्ली सरकार की ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है. द‍िल्‍ली में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मचार‍ियों को आम बोलचाल की भाषा में ‘6 नंबर की पुलिस’ कही जाती है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को श‍िकायतें मिल रही थीं क‍ि दिल्ली से लेकर गुड़गांव बॉर्डर इलाके में ये लोग घूस ले रहे हैं. कई तरह की जानकारी भी शेयर की गई थी. इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई की और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अफसरों को ह‍िरासत में ले ल‍िया.

बीजेपी लगाती रही है आरोप
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी कुछ ही देर में इसके बारे में जानकारी शेयर करेगी. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द‍िल्‍ली सरकार के अंदर आता है. बीजेपी के नेता कई बार आरोप लगा चुके हैं क‍ि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में घूसखोरी चल रही है. हालांकि, वे इसके पीछे आम आदमी पार्टी को जिम्‍मेदार ठहराते रहे हैं. उनके नेताओं को निशाना बनाते रहे हैं.
चुनाव नतीजों के बाद से थे रडार पर
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद सीबीआई की रडार पर ये अध‍िकारी आए थे. तब से इनकी ट्रैकिंग की जा रही थी. जल्‍द ही इनसे कुछ और राज खुलने की उम्‍मीद सीबीआई के अफसर जता रहे हैं।
चुनाव नतीजों के बाद से थे रडार पर
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद सीबीआई की रडार पर ये अध‍िकारी आए थे. तब से इनकी ट्रैकिंग की जा रही थी. जल्‍द ही इनसे कुछ और राज खुलने की उम्‍मीद सीबीआई के अफसर जता रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल में फूट पर छलका सुखबीर बादल का दर्द : केंद्र पर लगाया साजिश का आरोप

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के दो फाड़ होने पर पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का दर्द छलका है. सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार की एजेंसियों के ऊपर शिरोमणि अकाली दल के बागी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 अरब किलोमीटर से आया फोन : हाय मैं हूँ V 1

नासा :  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कई महीनों से चली आ रही टेंशन खत्‍म हो गई है। उसके वोयाजर 1 स्‍पेसक्राफ्ट (Voyager 1 probe) ने पहले की तरह ही काम करना शुरू कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महर्षि भगवान वाल्मिकी जी ने सत्य के मार्ग पर चलकर लोगों का कल्याण करने का संदेश दिया है: सांसद मनीष तिवारी

महर्षि भगवान वाल्मिकी के प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया चंडीगढ़, 13 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि महर्षि भगवान श्री...
Translate »
error: Content is protected !!