जबरन वसूली मामले में केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी गिरफ्तार

by
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक करीबी सहयोगी को पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव राजा पर स्थानीय उद्योगपति से 30 लाख रुपये की जबरन वसूली का प्रयास करने का आरोप है।
राजा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिट्टू ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों हार का सामना कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) अब पंजाब में बदले की राजनीति में लिप्त है। पंजाब की सत्ता ‘आप’ के पास है। बिट्टू ने कहा, ”मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि वह मेरे मित्र और प्रतिष्ठित उद्योगपति राजीव राजा जैसे व्यक्तियों को निशाना बनाने से बचें। अब उन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया जा रहा है।”
भाजपा नेता ने कहा, ”यह स्पष्ट रूप से दिल्ली में ‘आप’ की हार का बदला लेने की कार्रवाई है। अगर मान में हिम्मत है तो उन्हें छोटे कार्यकर्ताओं को परेशान करने के बजाय मुझे गिरफ्तार करना चाहिए।” बिट्टू के 2024 में भाजपा में शामिल होने के बाद राजा ने युवा कांग्रेस छोड़ दी थी और अब वह किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये किए था खर्च : वीवीआईपी के खाने के लिए 16 लाख रुपये किए थे खर्च

चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव को लेकर बठिंडा की मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए थे। इसका खुलासा आरटीआई...
article-image
पंजाब

बरनाला में दलित लड़की से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज

बरनाला  ( मनजिंदर कुमार पैंसरा ) :- बरनाला के गांव धौला में एक दलित नाबालिग लड़की, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है, के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के...
article-image
पंजाब

AAP in the dock as

Hoshiarpur | Daljeet Ajnoha | Mar 03 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood, in a press note reacting to rampant illegal mining in Punjab, alleged that government officials are colluding...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 24 को मंडी के प्रवास पर

रोहित भदसाली।  मंडी, 22 नवम्बर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 24 नवम्बर को मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे वे सुन्दरनगर के समीप महामाया...
Translate »
error: Content is protected !!