दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हिमाचल की  बेटी “संतोष” ने की कदमताल

by
एएम नाथ। सिरमौर  :   हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दायरे में आने वाले उपमंडल संगड़ाह के भलाड़ गांव की बेटी एनसीसी अंडर ऑफिसर संतोष का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आज  कर्तव्य पथ पर कदमताल की । संतोष डॉ. वाईएस परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन में तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। विशेष रूप से, संतोष राजकीय महाविद्यालय नाहन की पहली छात्रा है, जो कर्तव्य पथ परेड के लिए चुनी गई थी । डॉ. यशवंत सिंह परमार महाविद्यालय प्रबंधन और एचपी इंटर कंपनी एनसीसी ईकाई नाहन इस उपलब्धि से खुश हैं और गौरवान्वित हैं।
संतोष ने एनसीसी कंपनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव और एनसीसी स्टाफ के अथक प्रयासों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है। एनसीसी इंटर कंपनी में से केवल दो कैडेट, संतोष और चेतना चुने गए थे  । संतोष ने इस कर्तव्यपथ परेड के लिए बहुत मेहनत की थी । पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व संतोष ने कर्तव्य पथ पर किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया है और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हिमाचल के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायकों के साथ आज आदरणीय केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए केंद्र सरकारः विक्रमादित्य सिंह

सरकाघाट (मंडी,) 29 अगस्त- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से हिमाचल को आपदा राज्य घोषित करके आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की नीतियों से तंग आ कर पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए विधायक : भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर

मोदी जी की नीतियों में विश्वास करते हैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं नेता, अभी भी झूठ पर झूठ बोलकर सरकार चलाने के प्रयास हो रहे हैं भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई नेता चम्बा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना

सबसे युवा जिला अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हैं सुरजीत भरमौरी एएम नाथ। चम्बा कांग्रेस संगठन ने चम्बा जिले में बड़ा और सशक्त संगठनात्मक निर्णय लेते हुए राहुल गांधी के करीबी एवं युवा नेता...
Translate »
error: Content is protected !!