भरमौर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई नेता चम्बा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना

by

सबसे युवा जिला अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हैं सुरजीत भरमौरी

एएम नाथ। चम्बा
कांग्रेस संगठन ने चम्बा जिले में बड़ा और सशक्त संगठनात्मक निर्णय लेते हुए राहुल गांधी के करीबी एवं युवा नेता सुरजीत भरमौरी को कांग्रेस जिला चम्बा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। खास बात यह है कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई नेता चम्बा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना है, जिससे जनजातीय क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सुरजीत भरमौरी वर्तमान में चम्बा कांग्रेस के अब तक के सबसे युवा जिला अध्यक्ष बन गए हैं। उनकी यह नियुक्ति संगठन में युवाओं को आगे लाने और जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व सौंपने की कांग्रेस की नीति को दर्शाती है।
जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर के साथ ही उन्हें पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से नई जिम्मेदारी के लिए लगातार बधाइयों का तांता लग गया है।
नियुक्ति के बाद सुरजीत भरमौरी ने कांग्रेस नेतृत्व, राहुल गांधी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। भरमौर सहित पूरे चम्बा जिले में उनकी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र-॥ का शानदार आगाज

एएम नाथ। धर्मशाला, 30 जुलाई  :  अपराह्न 12:00 बजे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ का तपोवन में शुभारम्भ किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के चार दिवसीय प्रवास पर: हरोली से कांगड़ तक आयोजित होने वाले ब्रिस्क वाॅक को लेकर बैठक की करेंगे अध्यक्षता

ऊना, 23 जून – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शनिवार, 24 जून को जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का दौरा कर निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
Translate »
error: Content is protected !!