हिमाचल विद्युत बोर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 50 फीसदी लंबित वेतन एरियर, आदेश जारी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित वेतन एरियर के भुगतान को लेकर अहम आदेश जारी किया है। बोर्ड की ओर से शनिवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार वेतन संशोधन के तहत बनने वाले कुल एरियर का 50 फीसदी हिस्सा तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों को दिया जाएगा।
यह आदेश 8 जुलाई 2022 को जारी पहले के कार्यालय आदेश की निरंतरता में जारी किया गया है। बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह एरियर 1 जनवरी 2016 से 12 अप्रैल 2022 की अवधि के लिए वेतन बैंड में किए गए संशोधन के कारण बना है। अब इस कुल बकाया राशि का आधा हिस्सा कर्मचारियों को तुरंत जारी किया जाएगा। हालांकि, एरियर से जुड़े अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी और उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एचपीएसईबीएल प्रबंधन के इस फैसले से बोर्ड के हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से वेतन एरियर के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड का कहना है कि शेष एरियर के भुगतान को लेकर पहले से तय शर्तों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर : हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाए फ्लैट्स के दाम, जानिए नई स्कीम

चंडीगढ़  में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों के नाम पर सत्ता हथियाना वालों के मुंह से वोट चोरी की बात बेशर्मी : जयराम ठाकुर

हिमाचल में वोट चोरी करने वाले सीएम को इस्तीफा देकर प्रदेश से मांगनी चाहिए माफी कांग्रेस को झूठी गारंटी के लिए मांगनी चाहिए प्रदेश से माफी और छोड़नी चाहिए सत्ता कांग्रेस मैं कितने गुट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम ठाकुर

समोसा कांड लीक की एफआईआर, मीडिया की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला मुख्यमंत्री बताएं अब तक कौन-कौन से मामले मीडिया में लीक हुए और उसका प्रदेश पर क्या असर रहा एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!