दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने केंद्र सरकार को घेरा – युवाओं की आवाज़ सुनने की ज़रूरत : हरवेल सैनी

by

गढ़शंकर। दिल्ली में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन कर देश का युवा आज अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है, जो केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।यह शब्द सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या छात्रों की जायज़ मांगों को सुनने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाना ही सरकार का समाधान है? क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्वक अपनी बात रखना अब अपराध बन गया है? यदि युवा ही अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तो देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

उन्होंने कहा कि जहाँ विपक्ष के नेता छात्रों के बीच पहुँचकर उनकी मांगें सुन रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार को भी टकराव के बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से निकाला जाना चाहिए, न कि सख्ती से। उन्होंने सैनी ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती इसी बात में है कि हर नागरिक, विशेषकर युवा, अपनी आवाज़ बेखौफ़ होकर उठा सके। देश के युवाओं की आवाज़ को सुनना और उनकी चिंताओं का समाधान करना हर सरकार की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि छात्रों की जायज़ मांगों को गंभीरता से सुना जाए और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टोल प्लाजा हुआ बंद : होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा

होशियारपुर, 14 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा 14 दिसंबर को रात 12:00 बजे से बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री को 3 दिन पहले डंसा था जहरीले सांप ने, खुलासा किया सोशल मीडिया पर : सांप दुआरा डंसने पर भी बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्यों में जूटे रहे

रोपड़:  पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को बाढ़ प्रभावित इलाकों में 15 अगस्त की  राहत कार्यों में जुटे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया है। इसकी जानकारी खुद मंत्री हरजोत सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-36 के विकास को मिली नई रफ्तार, जसबीर सिंह बंटी के पहल और प्रयासों से शुरू हुआ पेवर ब्लॉक नवीनीकरण कार्य

चंडीगढ़ के सभी पार्कों के बाहर लगाए जाएंगे उच्च गुणवत्ता वाले नए पेवर ब्लॉक, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। सेक्टर-36 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही...
article-image
पंजाब

12वीं की छात्रा की हत्या कर पंखे से दिया था लटका : डेड महीने बाद हत्या के आरोप में पिता व चाचा ग्रिफ्तार

संगरूर :  ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने भाई के साथ मिलकर अपनी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की हत्या कर दी। घटना की...
Translate »
error: Content is protected !!